Shanivar Ko Karein Kali Mirch Ke Upay: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन श्रद्धालु विशेष रूप से शनि मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा करने से शनिदेव की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी शनिवार को शनि दोष को दूर करने और धन-संपत्ति बढ़ाने के लिए कई प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं।
Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह ने किया सिंह राशि में गोचर, ये 5 राशि वाले रहें सावधान
यदि इन उपायों को विधिपूर्वक अपनाया जाए, तो व्यक्ति की जीवन में आने वाली कई कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको शनिवार के लिए कुछ खास और प्रभावशाली काली मिर्च के टोटकों के बारे में बताएंगे, जो न केवल शनि दोष से मुक्ति दिलाते हैं, बल्कि आपकी किस्मत भी चमका सकते हैं।
Mangal Gochar: आज मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव और उपाय
2 of 5
काली मिर्च के उपाय
- फोटो : AdobeStock
नजर दोष दूर करने के लिए
अगर आपके परिवार में कोई नजर दोष का सामना कर रहा है या आपको खुद ऐसा महसूस हो रहा है, तो शनिवार के दिन एक बर्तन में सरसों का तेल लेकर उसमें सात काली मिर्च के दाने डालें। इसके बाद उसमें अपनी छाया देखें और फिर इस तेल और मिर्च को लेकर नजदीकी शनि मंदिर में दान कर दें। इस सरल से टोटके को करने से नजर दोष से राहत मिलती है और अनावश्यक खर्चों में भी कमी आती है। यदि इसे सही विधि से शनिवार को किया जाए तो धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं।
3 of 5
काली मिर्च के उपाय
- फोटो : Freepik.com
रुके हुए कार्य में सफलता के लिए
जीवन में लगातार आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी शनिवार को एक खास टोटका किया जा सकता है। इसके लिए काले रंग के साफ कपड़े में सात काली मिर्च और एक रुपये का सिक्का रखकर इसे शनि मंदिर में चढ़ाएं। मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद इस पोटली को अपने घर के मंदिर में रखें। इससे जीवन की मुश्किलें कम होती हैं और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
4 of 5
काली मिर्च के उपाय
- फोटो : अमर उजाला
गृह क्लेश दूर करने के लिए
घर में दरिद्रता दूर करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक में कुछ काली मिर्च डालकर जलाने से घर में शांति बनी रहती है और गृह क्लेश दूर होते हैं। यह उपाय जीवन में तरक्की के मार्ग खोलने में भी सहायक होता है।
5 of 5
काली मिर्च के उपाय
- फोटो : Freepik.com
सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए
शनिवार की शाम एक पात्र में सात या ग्यारह काली मिर्च और दो तेज पत्ते डालकर जलाएं। इसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं और पात्र को घर के किसी कोने में रख दें। अगले दिन इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस टोटके से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, आर्थिक तंगी खत्म होती है और करियर या व्यवसाय में भी उन्नति होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।