फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: शादी के बाद पहली राखी है तो इस तरीके से करें तैयारी, भाइयों को आएगा पसंद

Mon, 28 Aug 2023 05:58 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 28 Aug 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023marriage, then prepare in this way, brothers will like it
Raksha Bandhan - फोटो : Amarujala

Raksha Bandhan 2023: इस बार रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त को मनाया जाएगा। साल में एक बार मनाया जाने वाला ये पर्व भाई और बहन दोनों के लिए बहुत खास होता है। अक्सर इसकी तैयारी बहन पहले ही शुरू कर देती हैं। इस पर्व को खास बनाने के लिए बहनें अपने भाइयों की पसंदीदा राखी और मिठाई लेकर आती हैं। वहीं तरह-तरह के पकवान बनाकर राखी के पर्व को खास बनाती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार की निशानी है। इस दिन भाई बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है और बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना करती है। यदि आपकी शादी के बाद यह पहली रक्षाबंधन है, तो आप इसे और भी खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि, कैसे इस पर्व को और खास बनाया जा सकता है।

Raksha Bandhan 2023marriage, then prepare in this way, brothers will like it
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
कहीं घूमने जा सकती हैं

शादी के बाद पहली रक्षाबंधन बेहद खास होती हैं। नए रिश्तों के साथ राखी की शुरुआत होती हैं। आपके पति भी इस पर्व में शामिल होते हैं। आप अपने भाई के लिए उनकी पसंदीदा डिश बना सकती हैं। और अपने साथ मायके लेकर जा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो रक्षाबंधन के दिन भाई और परिवार के साथ मूवी प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने से आप ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने भाई के साथ बिता पाएंगी।

Raksha Bandhan 2023marriage, then prepare in this way, brothers will like it
raksha bandhan - फोटो : iStock
कोई उपहार दे सकती हैं

शादी के बाद पहली राखी पर आप अपने भाई को कोई उपहार भी दे सकती हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपके भाई खाना बनाने के शौकीन हैं, तो आप रेसिपी बुक गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसा करने से यह एक यादगार पल बन सकता है। आप चाहे तो रक्षाबंधन के खास दिन पर गरीबों को खाना भी खिला सकती हैं। इससे न केवल आपको आशीर्वाद मिल सकता है बल्कि आपका रिश्ता भी मजबूत हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023marriage, then prepare in this way, brothers will like it
raksha bandhan - फोटो : अमर उजाला
मंदिर जा सकती हैं

अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों का शहर है। रक्षाबंधन के खास अवसर पर आप इस पावन नगरी में सरयू स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद भाई बहन एक दूसरे को राखी बांधकर ईश्वर का आर्शीवाद ले सकते हैं। अद्भुत नजारों के बीच आपका ये पर्व बेहद खास हो सकता है। आप चाहें तो शाम के समय सरयू आरती में भी शामिल हो सकते हैं। आप चाहें तो अपने घर के पास वाले मंदिर भी घूमने जा सकती हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023marriage, then prepare in this way, brothers will like it
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप अपने भाई को राखी बांधे तो उसमें 3 गांठ बांधे। इनमें से पहली गांठ भाई की लंबी उम्र के लिए होती है। जबकि दूसरी गांठ सुख समृद्धि और तीसरी रिश्ते को मजबूत करने के लिए होती है। इस दौरान भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर और बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। माना जाता है कि, इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed