{"_id":"6ae2005c36fb35bd5b01b7c6","slug":"families-who-lost-loved-ones-in-accidents-received-financial-aid-ashram-news-c-340-1-del1011-161145-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हादसों में अपनों को खोने वाले परिवारों को मिली आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हादसों में अपनों को खोने वाले परिवारों को मिली आर्थिक मदद
विज्ञापन
कोरोना योद्धा, अग्निकांड पीड़ितों को सीएम ने बांटे लाखों के चेक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
हादसों में अपनों को खोने वाले परिवारों को सरकार ने आर्थिक राहत दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि के चेक दिए। इसमें कोरोना योद्धा, सत्य निकेतन भवन हादसे, तुगलकाबाद अग्निकांड और जसोला नाले में डूबने की घटना से प्रभावित परिवार शामिल हैं।
सत्य निकेतन में 7 सितंबर को हुए भवन हादसे में जान गंवाने वाले अक्षत सिंह यादव, अर्पित झा, अभिषेक कुमार और सुरेंद्र सिंह के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये निर्धारित किए गए और जसोला में डूबने की घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये दिए गए। तुगलकाबाद अग्निकांड के मृतकों और घायलों को भी आर्थिक मदद दी गई। तुगलकाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी गई। मामूली रूप से घायल दो लोगों को 20-20 हजार रुपये के चेक दिए गए।
कोरोना महामारी के दौरान जनसेवा करते हुए जान गंवाने वाली एमसीडी की दिवंगत कर्मचारी ओमवती के परिवार को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उनके दो बेटों और तीन बेटियों को सहायता राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने इसे महामारी के कठिन दौर में कर्तव्य निभाने वाले कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
सरकार हरदम जरूरतमंद परिवारों के साथ : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख अपूरणीय है। ऐसे कठिन समय में सरकार का दायित्व है कि वह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी रहे और उन्हें यथासंभव मदद दे। आर्थिक सहायता से राहत और परिवारों को भरोसा दे रहे हैं कि वे अकेले नहीं हैं। सरकार हरदम जरूरतमंद परिवारों के साथ है।