Rahu Ki Mahadasha: ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक रहस्यमयी और प्रभावशाली ग्रह माना गया है, जो भौतिक इच्छाओं, अचानक होने वाले लाभ-हानि, भ्रम, छल-कपट और राजनीति से जुड़ा होता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु की महादशा चलती है, तो जीवन में उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, हर स्थिति नकारात्मक नहीं होती। राहु की महादशा के दौरान कुछ ग्रहों की अंतर्दशा ऐसी होती है, जो सकारात्मक परिणाम भी देती हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ग्रह राहु की महादशा में शुभ फल प्रदान कर सकते हैं।
Rahu Mahadasha: इन ग्रहों की अंतर्दशा होने पर राहु की महादशा भी देती है शुभ फल, मिलता है भाग्य का साथ
Rahu Mahadasha: राहु की महादशा जीवन में उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिस्थितियां पैदा करती है, लेकिन कुछ ग्रहों की अंतर्दशा ऐसी होती है, जो सकारात्मक परिणाम भी देती हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ग्रह राहु की महादशा में शुभ फल प्रदान कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहु महादशा में शुक्र की अंतर्दशा
शुक्र और राहु के बीच सामान्यतः मित्रता का संबंध माना जाता है। ये दोनों ही भौतिक सुख-सुविधाओं और विलासिता के प्रतीक हैं। जब राहु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा आती है, तो व्यक्ति के जीवन में अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस दौरान व्यक्ति को लग्जरी लाइफस्टाइल, वाहन, आभूषण या अन्य भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं।
साथ ही रचनात्मक क्षेत्रों जैसे कला, संगीत, फैशन या मीडिया में जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहती है। हालांकि, इस समय व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अधिक खर्च भी कर सकता है।
राहु महादशा में बुध की अंतर्दशा
बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। जब राहु की महादशा के साथ बुध की अंतर्दशा चलती है, तो यह समय व्यापार और करियर के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है और निर्णय लेने की योग्यता बेहतर होती है।
इस अवधि में नई तकनीकों को सीखने, डिजिटल या आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ने और नई भाषाएं सीखने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें नए सौदे और विस्तार के मौके मिल सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय बौद्धिक और व्यावसायिक प्रगति का संकेत देता है।
राहु महादशा में गुरु की अंतर्दशा
गुरु और राहु का संबंध हमेशा सहज नहीं माना जाता, लेकिन राहु की महादशा में गुरु की अंतर्दशा कई बार शुभ फल दे सकती है। इस दौरान व्यक्ति के ज्ञान और समझ में वृद्धि होती है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ सकता है और सही मार्गदर्शन मिलने की संभावना रहती है।
यात्राओं से लाभ मिलने के योग बनते हैं और कई बार अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से व्यक्ति को अचानक लाभ या अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।