फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 Saturn Transit in Gemini Mithun Rashi Impact Till 2027

Shani Gochar 2025: शनि का मीन राशि में प्रवेश, जानें साल 2027 तक मिथुन राशि वालों पर कैसा रहेगा असर ?

Mon, 09 Jun 2025 12:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Jun 2025 12:25 PM IST
सार

Shani Gochar 2025: जब-जब शनि का गोचर एक से दूसरी राशि में होता है तब इसका व्यापक प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। 29 मार्च को शनि के गोचर का प्रभाव मिथुन राशि वालों पर कैसा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Saturn Transit in Gemini Mithun Rashi Impact Till 2027
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का गोचर मीन राशि में हुआ - फोटो : adobe stock

विस्तार

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह के राशि परिवर्तन को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है जिसके कारण यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। आपको बता दें न्यायाधीश और कर्मफलदाता शनि बीते 29 मार्च 2025 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि के मीन राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर आने वाला ढाई सालों तक किसी न किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो चुकी और कुछ से यह खत्म हो गई है। इसके साथ शनि चांदी, सोना, तांबा और लोहे के पाये में साथ इन राशियों में प्रवेश किया है। आज हम आपको शनि के मीन राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव आने वाले कुछ वर्षों तक रहने वाला है। आइए जानते हैं जीवन के हर एक क्षेत्र पर मिथुन राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


शनि का मीन राशि में गोचर 2025
न्यायधिपति और कर्मफलदाता शनि इस साल 29 मार्च को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शनि साल 2027 तक इसी राशि में रहेंगे।

शनि के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि अष्टम और नवम भाव के स्वामी होकर अब आपके दशम यानी कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि के दशम भाव में गोचर होने से शनि तांबे के पाये में प्रवेश किया है। शनि के कर्म भाव में गोचर होने से करियर में आपको  अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शनिदेव इस भाव में विराजमान होकर आपके द्वादश, सप्तम और चौथे भाव पर पूर्ण द्दष्टि रखेंगे। ऐसे में आपको को कई मामलों में फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। इस दौरान आपको सेहत संबंधी मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। 
विज्ञापन


करियर पर प्रभाव
शनि के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि वालों के करियर-कारोबार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। नई योजना पर काम करने में आपको काफी संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान काम को लेकर तरह-तरह के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आने वाले कुछ समय में आपके ऊपर काम का दबाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: मीन राशि में शनि, जानें साल 2027 तक वृषभ राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव ?

व्यापार पर प्रभाव
शनि के मीन राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातक जो व्यापार से संबंधित है उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। व्यापार के लिए आपके द्वारा बनाई गई रणनीति बहुत ही कारगर साबित होगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिल सकता है। 

आर्थिक स्थिति पर प्रभाव
शनि के गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। समय के अंतराल पर आपको अचानक लाभ मिलते जाएंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान किसी भी योजना में बहुत ही सोच-समझकर आपको निवेश करना होगा। तभी आपको सफलता मिलेगी। 

Lucky Rashiyan: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, बन रहा है शुभ योग

दांपत्य जीवन पर प्रभाव
शनि के गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों के लव लाइफ और दांपत्य जीवन में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलना होगा। लव-लाइव के लिए कुछ रोमांटिक क्षण बीताने का आपको मौका मिलेगा। जो लोग अविवाहित है उनका विवाह भी हो सकता है। 

सेहत पर प्रभाव
शनि के मीन राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों पर कुछ छोटी मोटी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान अपने खान-पान और नियमित अंतराल पर अपने स्वास्थ्य संबंधित चीजों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed