फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar: राहु करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क

Fri, 16 May 2025 06:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 16 May 2025 06:14 PM IST
सार

Rahu Gochar In Kumbh Rashi: कुंभ राशि में राहु का गोचर शनि के साथ मिलकर अशुभ प्रभावों को और बढ़ा सकता है। इस दौरान कुछ राशियों पर इसका सबसे अधिक नकारात्मक असर पड़ सकता है। इन राशियों के जातकों को अचानक धन की कमी, नौकरी या व्यवसाय में अस्थिरता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi Rahu Transit in Aquarius Rahu Gochar Impact On Zodiac Sign
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock

राहु का गोचर 18 मई 2025 को कुंभ राशि में होगा। राहु लगभग 18 महीने तक एक राशि में रहते हैं, और अब मीन राशि में डेढ़ साल बिताने के बाद यह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेगा। ज्योतिष में राहु को एक क्रूर और मायावी ग्रह माना जाता है, जो मनुष्य के जीवन में भ्रम और चुनौतियां उत्पन्न करता है।


Ketu Gochar 2025: इन 5 राशियों के लिए होगी सेहत और कारोबार में कठिन चुनौती, हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान
कुंभ राशि में राहु का गोचर शनि के साथ मिलकर अशुभ प्रभावों को और बढ़ा सकता है। इस दौरान कुछ राशियों पर इसका सबसे अधिक नकारात्मक असर पड़ सकता है। इन राशियों के जातकों को अचानक धन की कमी, नौकरी या व्यवसाय में अस्थिरता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, सेहत में भी कुछ गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इन 5 राशियों को राहु के इस गोचर से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी और खासकर अपने कामकाज और सेहत पर अधिक ध्यान देना होगा। आइये जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध का गोचर, कुंभ सहित इन दो राशि वालों को होगा मुनाफा

Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi Rahu Transit in Aquarius Rahu Gochar Impact On Zodiac Sign
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
राहु वृषभ राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस स्थान पर राहु की उपस्थिति सामान्य मानी जाती है, लेकिन यह आपको अपने काम में शॉर्टकट लेने के लिए प्रेरित कर सकता है। इससे गलतियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए और अपने काम को खुद ही संभालना चाहिए, ताकि कार्यस्थल पर समस्याएं न हों। पारिवारिक जीवन में भी तनाव हो सकता है, क्योंकि आप परिवार के साथ कम समय बिताएंगे। इससे परिवार में शिकायतें उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, खासकर माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। उपाय के रूप में राहु के बीज मंत्र का जप करना चाहिए।

Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi Rahu Transit in Aquarius Rahu Gochar Impact On Zodiac Sign
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु आठवें भाव में गोचर करेगा, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का संकेत देता है। खराब खानपान की वजह से आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। आपको किसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। साथ ही, राहु ससुराल से अधिक हस्तक्षेप का संकेत देता है और शेयर बाजार में निवेश से बचने की सलाह देता है, क्योंकि इसमें वित्तीय नुकसान हो सकता है। राहु के इस गोचर के दौरान धार्मिक आस्थाओं से विचलित नहीं होना चाहिए। उपाय के रूप में रुद्राभिषेक करना फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi Rahu Transit in Aquarius Rahu Gochar Impact On Zodiac Sign
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु सातवें भाव में गोचर करेगा, जो उनके रिश्तों, खासकर विवाहित जीवन पर प्रभाव डालेगा। इस समय आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिससे रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी बातों को खुले तौर पर साझा करना चाहिए और किसी तीसरे पक्ष की मदद से बचना चाहिए। अनैतिक या अवैध कार्यों से दूर रहना चाहिए। उपाय के रूप में शनिवार को काले तिल का दान करें।

विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi Rahu Transit in Aquarius Rahu Gochar Impact On Zodiac Sign
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
राहु वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में असंतुलन हो सकता है। परिवार में सामंजस्य की कमी और प्रेम में कमी हो सकती है, जिससे परिवार में दूरियां बढ़ सकती हैं। घर के मालिकों को घर से बाहर रहना पड़ सकता है और सेहत में छाती से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आपको परिवार में अधिक हस्तक्षेप से बचना चाहिए। उपाय के रूप में काले कुत्ते को भोजन देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed