फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mantra: पूजा में अपनी राशि के अनुसार रोज जपें ये मंत्र, खुलेंगे सफलता और सुख-समृद्धि के रास्ते

Fri, 17 Jul 2026 07:23 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 17 Jul 2026 07:23 AM IST
सार

Puja Mantra According To Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति अपनी राशि के स्वामी ग्रह और उससे जुड़े देवी-देवता के मंत्रों का श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करता है, तो उसे विशेष शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
puja mantra according to zodiac sign and benefits in hindi
Mantra - फोटो : adobe

Puja Mantra According To Zodiac Sign: हिंदू धर्म में प्रतिदिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नियमित रूप से भगवान की आराधना करने से मानसिक शांति मिलती हैं, मन में सकारात्मकता आती है और जीवन में स्थिरता बनी रहती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि पूजा के दौरान अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप किया जाए, तो इसके शुभ फल और भी अधिक प्राप्त हो सकते हैं। माना जाता है कि, इससे ग्रहों की शुभता बढ़ती है और धीर-धीरे नकारात्मक प्रभाव भी जीवन पर कम होते हैं। आइए इन शक्तिशाली मंत्रों को जानते हैं।

puja mantra according to zodiac sign and benefits in hindi
Mantra - फोटो : adobe stock

मंत्र: ॐ हनुमते नमः
मेष राशि के जातकों के लिए भगवान हनुमान का यह मंत्र अत्यंत शुभ माना जाता है। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, साहस में वृद्धि होती है।

मंत्र: ॐ महालक्ष्म्यै नमः या ॐ शुक्राय नमः
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह मंत्र लाभकारी होता है। इन मंत्रों के जाप से मानसिक शांति प्राप्त होती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

puja mantra according to zodiac sign and benefits in hindi
सिंह राशि के जातकों को सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है - फोटो : Adobe Stock

मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
मिथुन राशि के जातकों को भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इससे ज्ञान में वृद्धि होती हैं और एकाग्रता बढ़ती हैं।

मंत्र: ॐ नमः शिवाय
कर्क राशि वालों के लिए यह मंत्र शुभ होता है। रोजाना इसका जाप करने से  जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। साथ ही मन को स्थिरता भी प्राप्त होती है।

मंत्र: ॐ सूर्याय नमः
सिंह राशि के जातकों को सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है, नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है और सरकारी कार्यों या करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
puja mantra according to zodiac sign and benefits in hindi
तुला राशि वालों को रोजाना पूजा में इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। - फोटो : adobe

मंत्र: श्री गणेशाय नमः
कन्या राशि वालों के लिए यह मंत्र कल्याणकारी माना गया है। इसके प्रभाव से करियर में तरक्की के नए अवसर मिलते हैं और शिक्षा में अच्छे परिणाम दिखते हैं।

मंत्र: ॐ महालक्ष्म्यै नमः
तुला राशि वालों को रोजाना पूजा में इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी यह मंत्र शुभ फलदायी माना जाता है।

विज्ञापन
puja mantra according to zodiac sign and benefits in hindi
वृश्चिक राशि के लोगों को पूजा में इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके प्रभाव से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। - फोटो : adobe

मंत्र: ॐ रामदूताय नमः
वृश्चिक राशि के लोगों को पूजा में इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके प्रभाव से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। साथ ही मन निडर बनता है।

मंत्र: ॐ गुरवे नमः या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
धनु राशि के जातकों के लिए भगवान विष्णु और गुरु ग्रह से जुड़े ये मंत्र अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इसके प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed