मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत चिंता और परेशानियों से मुक्ति पाने के साथ होगी। इस दौरान आपके अटके कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। आप अपने करियर-कारोबार आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान किये गये प्रयासों का शुभ फल आपको माह के दूसरे सप्ताह से दिखाई देने लगेगा। इस दौरान आपका अपने कार्यक्षेत्र पर दबदबा कायम रहेगा और कारोबार में आप मनचाहा लाभ कमा सकेंगे। यात्राएं शुभ साबित होंगी। माह के मध्य तक आपका बिजनेस नई उंचाईयों को छूता नजर आएगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं सफल साबित होंगी।
करियर-कारोबार को लेकर नवंबर महीने के उत्तरार्ध में आपको विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। ख्याल रहे कि आपकी जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। पैसों की किल्लत से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा।
माह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पूरे महीने स्वजनों की भावनाओं की कद्र करते हुए उन्हें धैर्यपूर्वक उन्हें सुनने समझने की कोशिश करना चाहिए। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपकी लव लाइफ हो या फिर वैवाहिक लाइफ दोनों ही अच्छे से चलती रहेगी। माह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति जैसे छोटे भाई-बहन अथवा जीवनसाथी आदि के साथ तकरार होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।
2 of 12
अपने करियर और कारोबार में नाम, शोहरत और धन खूब कमाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- फोटो : amar ujala
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस माह आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि सुखद पक्ष यह है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। कारोबारियों को माह की शुरुआत में आशा से कम लाभ हो सकता है लेकिन दूसरे सप्ताह से स्थितियां आपके पक्ष में बनती हुई बनती नजर आएंगी। इस दौरान सत्ता-सरकार और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी।
माह की शुरुआत में आपको अचानक से कुछ चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। आपको पैसों की किल्लत न हो, इससे बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। माह के मध्य में आप अपने इष्टमित्रों एवं वरिष्ठ लोगों की मदद से करियर और कारोबार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान किस्मत आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेगी। आप अपने करियर और कारोबार में नाम, शोहरत और धन खूब कमाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
हालांकि माह के अंतिम सप्ताह में आपको धन के लेनदेन एवं लोगों के साथ बात व्यवहार में सावधानी बरतनी होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह की शुरुआत का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपने कामकाज में इतने डूबे रहेंगे कि आप अपने घर-परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान आपकी अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। यह मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसके लिए आपको इस दौरान विशेष प्रयास करने होंगे। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए घर की जिम्मेदारियों से न भागें और न ही जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
3 of 12
मिथुन राशि के जातकों को माह के पूर्वार्ध में घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीने की शुरुआत थोड़ा उठापटक भरी रह सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है और यदि आप व्यवसायी हैं तो आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी।
मिथुन राशि के जातकों को माह के पूर्वार्ध में घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। माह के मध्य में आपके जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे तो इस दौरान आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में अच्छी प्रगति एवं लाभ होता नजर आएगा। कुल मिलाकर इस दौरान आपकी करियर और कारोबार में अच्छी पकड़ देखने को मिलेगी। लोग आपके निर्णयों की तारीफ करेंगे। इस दौरान आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको लोगों के साथ बेवजह विवाद करने से बचते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी।
माह के अंत में कुछ बड़े खर्च आने से आपके सामने आर्थिक दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। सेहत और संबंध की दृष्टि से माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं तो वहीं स्वजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लव लाइफ और मैरीड लाइफ के लिए माह के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। माह के उत्तरार्ध में माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4 of 12
यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस संबंध में माह के उत्तरार्ध तक ही सफलता मिल पाएगी।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने की शुरुआत थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। महीने के पहले सप्ताह में सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में आपको कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान आपको सौभाग्य का साथ कम साथ मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से भी अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिलेगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों पर उनके वरिष्ठों का दबाव बना रहेगा तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को किसी भी अवसर को हाथ से निकलने नहीं देना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।
माह के मध्य में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस संबंध में माह के उत्तरार्ध तक ही सफलता मिल पाएगी। माह के तीसरे सप्ताह में आपको कारोबार में लाभ की प्राप्ति तो होगी लेकिन इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए नवंबर महीने की शुरुआत में अपनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। इस दौरान लाइफ पार्टनर अथवा लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
हालांकि माह के मध्य तक आप संवाद के जरिए इसे दूर दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। नवंबर के महीने में आपको अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अहंकार करने से बचना होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल चढ़ाएं और शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।
5 of 12
नवंबर के दूसरे सप्ताह में नौकरीपेशा व्यक्तियों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को नवंबर के महीने में अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इस माह यदि एक कदम पीछे करने पर चीजें बनती हों तो उसे बनाने में बिल्कुल न हिचकिचाएं। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो नवंबर महीने की शुरुआत में आने वाली बड़ी मुश्किलों को आसानी से दूर कर लेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के पूर्वार्ध में आय और व्यय में संतुलन साधने की आवश्यकता रहेगी।
नवंबर के दूसरे सप्ताह में नौकरीपेशा व्यक्तियों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। माह के मध्य में आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। इस दौरान मनचाही जगह पर तबादले अथवा पदोन्नति की कामना भी पूरी हो सकती है। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
रिश्ते-नाते की दृष्टि नवंबर महीने की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपके रिश्ते स्वजनों के साथ अच्छे बने रहेंगे और और आपके शुभचिंतक तमाम मुश्किलों को दूर करने में मददगार साबित होंगे। यदि आप चाहते हैं कि आप की लव लाइफ शानदार बनी रहे तो अपने रिश्ते के बीच किसी भी प्रकार का अहं और वहम लाने से बचें। माह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताएंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।