फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Gochar : आज विनायक चतुर्थी पर चंद्रमा का कर्क राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा

Fri, 30 May 2025 10:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 30 May 2025 10:52 AM IST
सार

Chandra Gochar Zodiac Signs Effect: आज ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानें विनायक चतुर्थी पर चंद्र के गोचर का समय और उन तीन राशियों के बारे में जिनके लिए यह पर्व विशेष शुभ फल लेकर आया है।

विज्ञापन
Moon Transit in Cancer on Vinayak Chaturthi   Brings Good Fortune to These 3 Zodiac Signs
Chandra Gochar Impact on Rashifal:  - फोटो : adobe stock

Chandra Gochar Impact on Rashifal:  हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत मनाया जाता है, जिसमें भगवान गणेश और चंद्रमा की विशेष पूजा की जाती है। इस बार भी वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 मई 2025 को यह पावन व्रत रखा जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, यह दिन और भी खास है क्योंकि शनिवार के दिन चंद्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 


Shukra Gochar 2025: 31 मई को शुक्र का गोचर, इन राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में बढ़ेंगी परेशानियां
30 मई 2025 को दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र ग्रह को मानसिक शांति, विचारों की स्पष्टता और भावनाओं का कारक माना जाता है। इस राशि परिवर्तन से कुछ विशेष राशियों के जातकों को सकारात्मक बदलाव और लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज के इस खास अवसर पर किन तीन राशियों को चंद्र के गोचर से सबसे अधिक लाभ होगा। 
Budh Gochar 2025: भद्र राजयोग से चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे, धन और तरक्की का बनेगा योग


 

Moon Transit in Cancer on Vinayak Chaturthi   Brings Good Fortune to These 3 Zodiac Signs
chandra gochar effects rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
इस समय चंद्र ग्रह का शुभ प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। खासकर कारोबार में आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें अपने काम में अच्छा फायदा होगा और नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, दोस्तों के साथ विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है, जो आपके जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सम्मान और पहचान पाने वाला है। आपके ऑफिस में आपकी काबिलियत को सराहा जाएगा और आपको नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं, जिससे आपका करियर और मजबूत होगा। सेहत के लिहाज से यह समय बुजुर्गों के लिए लाभकारी रहेगा। उनकी सेहत में सुधार होगा और वे खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

Moon Transit in Cancer on Vinayak Chaturthi   Brings Good Fortune to These 3 Zodiac Signs
chandra gochar effects rashifal - फोटो : amar ujala

तुला राशि
चंद्र ग्रह की बदली चाल से तुला राशि के जातकों को भी लाभ होगा। अगर किसी से आपका पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है, तो इस समय पैसे मिलने की संभावना बन रही है। जो लोग लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें अपनी राशि समय पर मिल जाएगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में किसी की तबीयत खराब चल रही हो तो उसमें सुधार होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही, घर में कोई मांगलिक या शुभ कार्य होने की भी संभावना है, जो घर के वातावरण को सकारात्मक बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moon Transit in Cancer on Vinayak Chaturthi   Brings Good Fortune to These 3 Zodiac Signs
chandra gochar effects rashifal - फोटो : amar ujala

मकर राशि
विनायक चतुर्थी के शुभ अवसर पर मकर राशि के जातकों को करियर से जुड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबारियों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे उनके अटके हुए काम और डील्स आसानी से पूरे होंगे। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने का है। जो लोग वर्तमान में धन-संकट से जूझ रहे हैं, उन्हें पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक तंगी कम होगी। युवाओं के पिता के साथ जो रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, वे सुधरेंगे और दोनों के बीच मेलजोल बढ़ेगा। साथ ही पिता की सेहत में भी सुधार होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed