फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक राशिफल: ग्रहण और कई ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से खास रहेगा जुलाई का महीना

Sun, 01 Jul 2018 11:33 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Sun, 01 Jul 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
monthly rashifal july horoscope 2018

जुलाई महीने में भी ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिए अहम रहने वाला है। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा, वहीं 10 जुलाई को गुरु तुला राशि में मार्गी होगा। इसके अलावा इस माह दो ग्रहण लगेगा।13 जुलाई को खण्डग्रास सूर्य ग्रहण होगा जबकि 27 जुलाई को खग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा। जिसके चलते पूरे महीने कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ पर अशुभ। सभी राशियों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

monthly rashifal july horoscope 2018

मेष: इस माह के शुरुआत में आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। जिस किसी काम को करेंगे उस काम में आपको कामयाबी मिलने की संभावना बनेगी तथा समाज में मान-सम्मान पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना है। धन-धान्य तथा अचल संपत्ति की दृष्टि से यह माह आपके लिए अच्छा हो सकता है।
आर्थिक:आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि शनि धनु राशि में संचरण कर रहा है। आर्थिक दृष्टि से यह माह लाभदायक होगा। आप किसी काम के प्रति सीरियस है तो इस माह में वह कार्य सफल हो सकता है। क्योंकि धन प्राप्ति के लिए यह माह बेहतर है। इस माह में धन-धान्य को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं। 
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय इस माह का थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। किसी भी तरह की चोट चपेट अथवा जल से संबंधित कप फेफड़े इत्यादि की समस्या हो सकती है तथा पेट से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। 

monthly rashifal july horoscope 2018
taurus - फोटो : taurus

वृष: आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जिससे धन प्राप्ति में विलंब व बाधा उत्पन्न हो सकता है। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट की नजरिया बनाए हुए हैं तो ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। इस माह में कोई नया इन्वेस्टमेंट न करें और जो भी कार्य है उसको सावधानीपूर्वक करें। 
सामान्य:आप एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं किसी भी कार्य के प्रति जागरुक रहना तथा अपने घर परिवार के प्रति जागरुक रहना किसी भी जिम्मेदारियों को समझकर के कार्य करना यह सब गुण आप के अंदर पाए जाते हैं। आपके कार्य क्षमता के अनुसार यह माह आपके लिए स्ट्रगल तथा तनाव पूर्ण हो सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह किसी भी तरह की जल संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना होती है। कफ यूरिन इत्यादि से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। तथा किसी भी तरह की चोट चपेट इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं। ऐसे में सावधान रहना लाभदायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly rashifal july horoscope 2018

मिथुन:आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को करने की क्षमता आपके अंदर पाई जाती है तथा सोचने और समझने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी होती है। इसलिए इस माह में आपकी जो कोई भी कार्य योजना है वह सफल हो सकती है। परंतु धन प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकता है। 
आर्थिक:आर्थिक दृष्टि से यह माह बेहतर होने का संकेत देता है। क्योंकि मंगल वृश्चिक राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। इस माह के अंत में आपको कोई फसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बनती है। यदि आपका कहीं कोई पैसा रुका हुआ है तो उसे प्राप्त करने का प्रयास माह के शुरू में ही करें। जिससे की माह के उत्तरार्द्ध में आपको यह धन प्राप्त हो सके। 
स्वास्थ्य: इस माह के उत्तरार्द्ध में आपको किसी तरह की शारीरिक अस्वस्थता महसूस हो सकती है। आपको डायबिटीज या गैस एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में आपको प्राणायाम योगा करना लाभदायक हो सकता है। आपको अपने खान-पान से संबंधित भी ध्यान रखना आवश्यक है।

विज्ञापन
monthly rashifal july horoscope 2018
cancer - फोटो : cancer

कर्क: इस माह में अनावश्यक सोच के कारण आप परेशानियों में उलझ सकते हैं और आपकी मानसिक अशांति तथा तनाव पूर्ण स्थितियां हो सकती हैं। आप किसी नए कार्य को शुभारंभ करने के लिए प्रयास करेंगे परंतु सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। जिस किसी कार्य को करें गंभीरता से करें जिससे कि आपको अच्छी सफलता मिले। करियर के दृष्टि से माह का उत्तरार्द्ध बेहतर हो सकता है। आप जिस काम को लेकर काफी तनाव में रहेंगे वह कार्य माह के उत्तरार्ध में होने की संभावना बन रही है।
आर्थिक:इस माह के शुरुआती दौर में भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। जहां भी आर्थिक लाभ के दृष्टि से प्रयास करेंगे वहां कामयाबी मिलने में विलंब हो सकता है। परंतु माह के उत्तरार्द्ध में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ अच्छे हो सकते हैं तथा कहीं कोई धन रुका हुआ हो तो माह के अंत में प्राप्त होने की संभावना बन रही है। 
स्वास्थ्य: इस माह के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य को लेकर चिंता का विषय बन रहा है। आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने घर परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए तथा अपने कामकाज की व्यस्तता को देखते हुए। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed