Monthly Horoscope March 2021 in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2021 का मासिक राशिफल। देखें इस महीने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? मासिक राशिफल मार्च 2021 (Masik Rashifal March 2021) से आप अपने आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार, विवाह और प्रेम जीवन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भविष्यवाणी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार मार्च माह में आपको कौन-कौनसे अवसर प्राप्त होंगे और किन क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
Monthly Horoscope March 2021: मार्च माह में किन राशियों की कटेगी चांदी, किसके हाथों में लगेगी सफलता की चाबी
मेष मासिक राशिफल
मेष राशि के जातकों को मार्च में अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आवेश में आकर किसी को कटु शब्दों को बोलने या फिर भावना में बहकर किसी से कोई ऐसा वादा करने से बचें जो भविष्य में आपको पूरा करना मुश्किल लगे। इस माह आप अपने आपको जितना विवादों से दूर रखेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर रहेगा।
माह की शुरुआत में भूमि-भवन या पारिवारिक संपत्ति को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। इस संबंध में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञों अथवा शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। धन को खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल जरूर रखें। कॅरिअर और कारोबार की दृष्टि से यह माह मिला जुला साबित होगा। माह के प्रारंभ में आपके जो भी कंपटीटर्स या विरोधी हैं, उन्हें पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान बनाएंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। लेकिन माह के उत्तरार्ध में व्यापार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर धन निवेश करने की सलाह दी जाती है। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा।
माह के मध्य में आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता या निराशा हो सकती है। जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान व्यवस्तता के चलते आप अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी को समय भी कम दे पाएंगे।
यदि आप अपने किसी साथी से प्रेम इजहार करना चाह रहे हैं तो आपकी इस माह बात बन जायेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी—खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों और युवाओं के लिए यह माह अति उत्तम है। इस माह पूरे मनोयोग से काम करने पर निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। माह के उत्तरार्ध में अपने मन को किसी दूसरी चीजों में भटकाने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
वृष मासिक राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना नए अवसर और नई चुनौतियां दोनों को लेकर आ रहा है। इन दोनों को लेकर आप बेहतर ढंग से रोल निभाने में कामयाब होंगे। माह के प्रारंभ में आप अत्यधिक आत्मविश्वास, ऊर्जा और उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके कार्यों में गति आयेगी।
कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद आपका अहित नहीं कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी और माह के मध्य तक कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन भी करना पड़ सकता है। कार्यो में सफलता के लिए प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और सूर्य यंत्र की उपासना करें।
किसी परिचित या शुभचिंतक की मदद से भूमि या भवन के क्रय या विक्रय की योजना फलीभूत होगी। इस दौरान फुटकर व्यापारियों को व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप लाभ की प्राप्ति होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से संपर्क होगा, जिनसे भविष्य में लाभ के रास्ते बनेंगे। सत्ता पक्ष से भी लाभ की प्राप्ति होगी।
प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से खान-पान में विशेष सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।
मिथुन मासिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। इस माह आपको पूरे मनोयोग से अपनी योजनाओं और लक्ष्य की आगे बढ़ने की जरूरत है। इस माह आपके सोचे हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगेंगी। यह समय कॅरिअर कारोबार की दृष्टि से बहुत उत्तम साबित होगा। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। सीनियर्स की मदद से योजनाएं समय से पूरी होंगी और आपके कार्य की तारीफ होगी। पदोन्नति के भी योग बनेंगे।
मार्केटिंग एवं लायजनिंग करने वालों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। विदेश से जुड़े लोगोें को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। लेकिन ध्यान रहे कि कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। विरोधी उसका फायदा उठा सकते हैं, ऐसे में सचेत रहें। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा।
सेहत की दृष्टि से इस माह वैसे तो कोई चिंता करने वाली बात नहीं है लेकिन कार्य की व्यस्तता के बीच अपना ख्याल जरूर रखें। शारीरिक थकान, बेचैनी अथवा अनिद्रा जैसी शिकायत हो सकती है। ऐसे में भरपूर नींद लें और ध्यान-योग करें।
प्रेम संबंधों में सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी जैसी वाली स्थिति रहेगी। किसी भी सूरत में अपना आपा न खोएं। लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा बिल्कुल भी न करें। रिश्तों में पूरी ईमानदारी रखें, अन्यथा निजी जीवन में कलह हो सकती है। हालांकि कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। रिश्तों के लिहाज से माह के पूर्वाद्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहेगा।
कर्क मासिक राशिफल
कर्क राशि के लिए जातक मार्च की शुरुआत में अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर अपनी कार्य योजना को पूरा करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपकी प्रतिभा और परिणाम को देखकर विरोधी भी आपका लोहा मानेंगे। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप करके कोई नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे थे, उसकी शुरुआत इस महीने हो जायेगी। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ होगा। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होने जा रह है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी और पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में इस दौरान लंबी या छोटी यात्रा अत्यंत लाभदायक साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से संपर्क होगा। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। भूमि-भवन संबंधी सौदे में लाभ होगा। इस दौरान आपको मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस माह संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना छोटी-मोटी दिक्कतों के साथ सामान्य ही रहने वाला है। पहली से चली आ रही सेहत संबंधी दिक्कतों में राहत महसूस करेंगे। उत्साह, आत्मविश्वास एवं कर्मठता में वृद्धि होगी।