ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्रपुत्र बुध 17 अगस्त की सुबह 8 बजकर 28 पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां पर ये पहले से विराजमान सूर्य के साथ युति करेंगे। सूर्य और बुध की युति से बनने वाला 'बुधादित्य' योग 29 अगस्त से ही प्रारंभ हो पाएगा, उसके पहले बुधादित्य योग का प्रभाव नहीं रहेगा। इस राशि पर ये 2 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फलित ज्योतिष में बुध शिक्षण कार्य, बैंकिंग सेक्टर, तथा न्यायिक क्षेत्रों के अतिकारक कहे गए हैं।
इनके राशि परिवर्तन का सर्वाधिक असर व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा युवाओं पर पड़ता है। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध अपनी स्वयं की राशि कन्या में ही उच्चराशिगत तथा मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- राशि से विद्याभाव में बुध का गोचर विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, किंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा अधिकारियों से मतभेद ना पैदा होने दें।
वृषभ राशि- राशि से चतुर्थभाव में बुध का गोचर सामान्य फलदायक ही सिद्ध होगा क्योंकि, इस भाव के लिए बुध बहुत शुभफलदायक नहीं कहे जाते फिर भी मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यर्थ विवादों में उलझने से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है सावधान रहें। कार्य व्यापार की दृष्टि से बुध का गोचर शुभ रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं।
मिथुन राशि- राशि से पराक्रमभाव में बुध का गोचर आपको बहुउद्यमी बनाएगा कई साधनों से लाभ कमाएंगे। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आय के साधन भी बढ़ेंगे धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश यात्राव अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख विभागों से कार्यो का निपटारा करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि- राशि से धन भाव में बुध का गोचर आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। काफी दिनों का रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। यदि आपने किसी को अधिक धन उधार दिया है तो वह भी आने के संकेत हैं प्रयास करें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए वाणी की कुशलता का भरपूर उपयोग करेंगे तो सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा किसी महंगी वस्तु के क्रय का भी योग।