फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध तीन नवंबर को होंगे मार्गी, सभी राशियों पर कैसा होगा असर

Mon, 02 Nov 2020 11:07 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 02 Nov 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
mercury planet vakri in libra how to impact on all zodiac sign
mercury transit

बुध अपने मित्र शुक्र की राशि तुला में गोचर करते हुए 3 नवंबर मंगलवार की रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। अपनी मार्गी अवस्था में ही भ्रमण करते हुए ये 28 नवंबर की सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध और शुक्र वर्तमान समय में परस्पर अन्योन्याश्रित योग बनाए हुए हैं। इसी के प्रभावस्वरूप भारतीय बाजारों में धीरे-धीरे खरीदारों की संख्या बढ़ रही है और दुकानदार के चेहरों पर रौनक वापस आने लगी है। इनका मार्गी होना उन जातकों के लिए विशेष खुशखबरी है जिनकी जन्मकुंडली में बुध केंद्र अथवा त्रिकोणभाव में गोचर कर रहे हैं। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत और कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनका मार्गी होना सभी राशियों के लिए किस तरह का फलकारक रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mercury planet vakri in libra how to impact on all zodiac sign
राशि

मेष राशि-
राशि से सप्तमभाव में बुध का मार्गी होना कार्य-व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। नया व्यापार आरंभ करने अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के भी अवसर आयेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए भी यह योग किसी वरदान से कम नहीं है। अतः अत्यधिक लाभ के लिए काम में और समय लगाएं। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सकारात्मक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से भी सहयोग के योग।

mercury planet vakri in libra how to impact on all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में बुध का उदय होना कार्य व्यापार की दृष्टि से थोड़ा तनाव दे सकता है क्योंकि आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। किसी को अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें नहीं तो आपके अपने व्यापार के लिए उचित समय पर धन उपलब्ध होना मुश्किल हो जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी किंतु दीपावली के बाद ग्रह गोचर में थोड़ा और परिवर्तन आएगा इसलिए बेहतर रहेगा झगड़े विभाग से भी दूर ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury planet vakri in libra how to impact on all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि-
राशि से विद्याभाव में मार्गी बुध संतान संबंधी चिंता से मुक्ति प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अति अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा जन्म स्थान से दूर किसी अन्य देश-प्रदेश में शिक्षा के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
mercury planet vakri in libra how to impact on all zodiac sign
राशि

कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ भाव में मार्गी बुध सामान्य फल कारक सिद्ध होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट संबंधी विकार से बचें। मित्रों अथवा संबंधियों से भी संबंधों में मधुरता बनाए रखें। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार में प्रतीक्षित पढ़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। अपनी शक्ति सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed