फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल का राशि परिवर्तन: कल से 17 मई तक कुंभ राशि की यात्रा पर रहेंगे मंगल ग्रह,चार राशि के लिए शुभ जबकि 6 राशि वाले रहें संभलकर

Wed, 06 Apr 2022 12:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
mangal gochar 2022 in april impact six zodiac signs-will have to be careful and four for good time
Mangal Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह का प्रभाव भूमि, युद्ध, साहस और पराक्रम से होता है। - फोटो : amar ujala

7 अप्रैल को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। मंगल ग्रह मकर राशि से  निकलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे जहां पर ये इस राशि में 17 मई तक रहेंगे। मेष और बृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने गए हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह का प्रभाव भूमि, युद्ध, साहस और पराक्रम से होता है। मंगल ग्रह को क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह आगजनी और तनाव का कारण बनते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से इसका प्रभाव सभी जातकों पर पड़ता है कुछ पर शुभ तो कुछ पर अशुभ और कुछ के ऊपर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।

mangal gochar 2022 in april impact six zodiac signs-will have to be careful and four for good time
मंगल - फोटो : अमर उजाला
इन चार राशियों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ
07 अप्रैल को मंगल का कुंभ राशि में परिवर्तन करने से मेष, मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को कार्यो में लगातार सफलताएं प्राप्ति होंगी। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसे लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में मुनाफा और तरक्की मिल सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और स्नेह बरकरार रहेगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
 
mangal gochar 2022 in april impact six zodiac signs-will have to be careful and four for good time
mangal
इन 6 राशियों के लिए मुश्किल
मंगल के उच्च राशि से नीच राशि में आने से सिंह,कर्क,वृश्चिक,मकर और कुंभ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती है। तनाव ज्यादा होगा। नौकरी और बिजनेस दोनों पेशों में आपको ज्यादा संभलकर रहना होगा। धन की हानि होने से आपका मन पहले जैसा नहीं रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mangal gochar 2022 in april impact six zodiac signs-will have to be careful and four for good time
mangal dosha
दो राशियों के लिए शुभ 
वृष और तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला होगा। कहीं फायदा तो कहीं नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी। कामकाज में रुकावटें आती रहेंगे लेकिन आखिरी में आपको सफलताएं भी मिलेंगी। जीवनसाथी से मनमुटाव के चलते आपका मन खिन्न रहेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed