{"_id":"5e1d5d358ebc3e87be2d00b3","slug":"makar-ssankranti-2020-sun-transit-in-makar-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2020 Date: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानिए किसके लिए शुभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Makar Sankranti 2020 Date: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानिए किसके लिए शुभ
पं जयगोविंद शास्त्री
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
Makar Sankranti 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Makar Sankranti 2020: ग्रहों के अधिपति एवं फलित ज्योतिष में आत्मा के कारक भगवान सूर्य धनु राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जनवरी की प्रातः 4 बजकर 5 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां पर ये 13 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके मकर राशि में प्रवेश करते ही देवताओं का दिन और पितरों की रात्रि का शुभारंभ हो जाएगा। सूर्यदेव सभी ग्रहों के अधिपति एवं सिंह राशि के स्वामी है। आदिकाल में इनके पास सभी 12 राशियां थी। परंतु कुछ कालोपरांत इन्होंने सिंह राशि अपने पास रखा और कर्क राशि चंद्रमा को दे दिया। बाकी दो-दो राशियां अन्य ग्रहों में बांट दी।
मेष राशि में सूर्य उच्च एवं तुला राशि में नीच संज्ञक माने गए हैं। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि सूर्य अकेले ही बलवान हो केंद्र अथवा त्रिकोण में हों तो उस व्यक्ति का जीवन कामयाबियों से भरा रहता है। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से दशम भाव में सूर्य का गोचर सर्वश्रेष्ठ माना गया है। किसी भी तरह का रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास अति सफल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्व सुख मिलेगा। अपने अधिकार क्षेत्र का सही उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो समाज में मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेना चाह रहे हों तो और अच्छा है लाभ उठाएं।
3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से भाग्यभाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल देगा। कई बार देखा गया है कि कार्य होते होते रह जाता है किंतु अंततः सफलता हासिल होती है अतः आप परेशान न हों। विदेश यात्रा के योग एवं विदेशी कंपनियों से लाभ। प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अपने अदम्य पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से अष्टम भाव में सूर्य का गोचर आपको यशस्वी और प्रतापी बनाएगा। किंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहना पड़ेगा। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ विवाद एवं षड्यंत्र का शिकार होने से भी बचें। किसी महंगी वस्तु के क्रय का योग बन रहा है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन के लिए सामान्य रहेगा। व्यापारिक वर्ग को भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। सरकार के प्रतिष्ठानों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। विवाह से संबंधित वार्ता में विलंब हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति एवं प्राप्ति के भी योग।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।