फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashi 2026: शनि, मंगल और गुरु की चाल से बदल जाएगी साल 2026 में इन राशियों की किस्मत

Wed, 12 Nov 2025 12:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Nov 2025 12:11 PM IST
सार

Lucky Rashi 2026: साल 2025 के अंत से पहले ग्रहों की चाल में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर गहराई से पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार, वर्ष के अंतिम महीनों में कई महत्वपूर्ण ग्रह स्थिति बदलने वाले हैं।

विज्ञापन
Major Planetary Changes 2025 These 4 Zodiac Signs Will Benefit in 2026
Lucky Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Lucky Rashi 2026: साल 2025 के अंत से पहले ग्रहों की चाल में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर गहराई से पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार, वर्ष के अंतिम महीनों में कई महत्वपूर्ण ग्रह स्थिति बदलने वाले हैं। सबसे पहले शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद देवगुरु बृहस्पति 05 दिसंबर को दोपहर 03 बजकर 38 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। वह कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यहां बृहस्पति देव 1 जून, 2026 तक रहेंगे। वहीं 28 दिसंबर को मंगल धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण बदलाव माना जाता है। चूंकि साल 2025 के समाप्त होने से पहले शनि, गुरु और मंगल गोचर करने वाले हैं, इसलिए कुछ राशि वालों को इसका लाभ मिल सकता है। खास बात यह है कि इसका शुभ प्रभाव नव वर्ष 2026 में भी बना रह सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
Major Planetary Changes 2025 These 4 Zodiac Signs Will Benefit in 2026
कोर्ट के मामले हल होने से एक नई शुरुआत आप करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
यह समय मेष राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। आपको मनचाही नौकरी की प्राप्ति संभव है। इस समय कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आपके बेहतर प्रदर्शन की तारीफ करेंगे। इसलिए आत्मविश्वास बढ़ने से लेकर लोगों पर प्रभाव भी अधिक होगा। मेष राशि वालों की सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। कोर्ट के मामले हल होने से एक नई शुरुआत आप करेंगे। फील्ड कार्य करने वालों को नई योजनाओं से जुड़ाव होगा।

Major Planetary Changes 2025 These 4 Zodiac Signs Will Benefit in 2026
अविवाहित लोगों का रिश्ता तय होने घर में खुशियां बनी रहेंगी। हालांकि, करियर और कारोबार एक बार फिर पटरी पर आएगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक और व्यावहारिक दोनों तरह का समर्थन मिलने से भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। महीने की शुरुआत से ही कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस समय विदेश में संपर्क आपके बन सकते हैं। अविवाहित लोगों का रिश्ता तय होने घर में खुशियां बनी रहेंगी। हालांकि, करियर और कारोबार एक बार फिर पटरी पर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Major Planetary Changes 2025 These 4 Zodiac Signs Will Benefit in 2026
सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा और सीनियर भी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कला के क्षेत्र में आगे आने का मौका मिलेगा। आपका संपर्क नए व्यापारियों से होगा, जिनसे धन बात कर सकते हैं। व्यापार की अटकी योजना पूरी होगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव संभव है। इस समय जो लोग शिक्षा के लिए कॉलेज में दाखिला लेने के लिए प्रयासरत थे, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। जो विदेशी व्यापार या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े हैं, उनका वेतन बढ़ सकता है। नए-नए मित्र बनेंगे। सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा और सीनियर भी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। 

विज्ञापन
Major Planetary Changes 2025 These 4 Zodiac Signs Will Benefit in 2026
नई जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। इस समय आपके नए संपर्क बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। संतान की उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश में मनचाहा लाभ होगा और बाजार में आपकी धाक जमेगी। वाहन या घर लेने का सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। यह समय जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। नई जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे।
 

साल 2026 में शनि और बुध का दुर्लभ संयोग, धन-दौलत और मान-सम्मान में अपार बढ़ोतरी के संकेत

Mangal Ast 2025: मंगल वृश्चिक में अस्त, मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed