फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahalaxmi Rajyog 2025: 29 जून को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशि के लोगों का शुरू होगा अच्छा समय

Sun, 22 Jun 2025 12:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 22 Jun 2025 12:37 PM IST
सार

Mahalaxmi Rajyog 2025: वर्तामन में मंगल सिंह राशि में विराजित हैं। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक बने रहेंगे। इस दौरान मंगल की जून के अंत में चंद्रमा से युति भी होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
Mahalaxmi Rajyog 2025 date and impact on vrishabh kark or vrishchik rashi
Mahalaxmi Rajyog 2025 - फोटो : adobe stock

Mahalaxmi Rajyog 2025: ज्योतिष में मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है और वह ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम व भूमि के कारक ग्रह है। इसके अलावा 12 राशियों में मंगल को मेष-वृश्चिक का स्वामित्व प्राप्त है। इन जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। हालांकि मंगल के राशि परिवर्तन व युति निर्माण से भी जातकों को विशेष लाभ मिलता है। योग के प्रभाव से जातकों को करियर, बिजनेस और जमीन-जायदाद के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम भी मिलते हैं।



वर्तामन में मंगल सिंह राशि में विराजित हैं। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक बने रहेंगे। इस दौरान मंगल की जून के अंत में चंद्रमा से युति भी होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें,  मंगल सिंह में हैं और 29 जून 2025 को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से वृषभ समेत इन राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते है।

Mahalaxmi Rajyog 2025 date and impact on vrishabh kark or vrishchik rashi
महालक्ष्मी राजयोग से आपको निवेश में लाभ मिलने की संभावनाएं है। - फोटो : adobe stock

वृषभ राशि

  • महालक्ष्मी राजयोग से आपको निवेश में लाभ मिलने की संभावनाएं है। 
  • परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। 
  • जमीन, वाहन या घर खीदरने की योजना सफल होगी। 
  • इस योग से मार्केटिंग, सेल्स में काम कर रहे लोगों की आय में जबरदस्त बदलाव आने की संभावना है। 
  • इस दौरान करियर को लेकर आपकी सटीक निर्णय लेने की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी। 
  • घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • मंगल के प्रभाव से अटके काम पूरे होंगे।
  • मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।

Shani Grah: कैसे जानें आपकी कुंडली में शनि हैं कमजोर, शनि ग्रह को मजबूत करने के उपाय

Mahalaxmi Rajyog 2025 date and impact on vrishabh kark or vrishchik rashi
कर्क राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें दूर होंगी। - फोटो : adobe stock

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
  • भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के विवाद भी समाप्त होंगे।
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। 
  • नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।
  • आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी और उच्च अधिकारियों का विश्वास भी मिलेगा
  • आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा।
  • स्वास्थ्य के दृष्टि से भी यह समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है।

Favourite Rashi Of Surya Dev: सूर्य देव की कृपा से चमकती है इन राशियों की तक़दीर, कभी नहीं होता धन का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahalaxmi Rajyog 2025 date and impact on vrishabh kark or vrishchik rashi
महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। - फोटो : adobe stock
वृश्चिक राशि
  • महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।
  • संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। 
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन संबंधी तंगी से राहत मिलेगी।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।
  • इस योग के प्रभाव से आपकी बातचीत की शैली में भी सुधार होगा।
  • जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।  रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
  • भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। 

 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Triaditya Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, त्रिआदित्य योग से मिलेगा अपार धन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed