फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 2025: भोलेनाथ की कृपा से इन 3 राशियों की साल 2025 में चमकेगी किस्मत

Sun, 15 Dec 2024 02:31 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 15 Dec 2024 02:31 PM IST
सार

Lord Shiva Favourite Zodiac Signs: हिंदू धर्म में महादेव को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, उनकी आराधना से साधक के बल में वृद्धि होती हैं। कहते हैं कि नियमित रूप से शिव परिवार की पूजा करने पर व्यक्ति की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं.....

विज्ञापन
Lord Shiva Favourite Zodiac Signs know Horoscope 2025 in hindi
Lord Shiva Favourite Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला

Lord Shiva Favourite Zodiac Signs: हिंदू धर्म में महादेव को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, उनकी आराधना से साधक के बल में वृद्धि होती हैं। कहते हैं कि नियमित रूप से शिव परिवार की पूजा करने पर व्यक्ति की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। यदि उन्हें प्रत्येक सोमवार को जल और शमी के पत्ते अर्पित किए जाए तो वह प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि महादेव के प्रसन्न होने पर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जातक को मानसिक शांति और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है।



ज्योतिष गणना के अनुसार जल्द साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। एक तरफ जहां सभी ग्रह 'गोचर' करेंगे, वहीं महादेव भी कुछ राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। शिव जी की कृपा से इन जातकों को करियर, शिक्षा, व्यापार और निवेश में मनचाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Lord Shiva Favourite Zodiac Signs know Horoscope 2025 in hindi
महादेव की कृपा से साल की शुरुआत में ही शुभ समाचार की प्राप्ति होगी - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए साल 2025 बेहद शुभ रहने वाला है। महादेव की कृपा से साल की शुरुआत में ही शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बिजनेस में धन लाभ होगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता भी अत्यधिक मजबूत होगा। घर में चल रही समस्याएं साल की शुरुआत में ही समाप्त होगी। शिव जी की कृपा से नौकरी में पद की प्राप्ति होगी। समाज में मान-समान बढ़ेगा। संगीत व नृत्य क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शंकर जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं भी पूरी होगी।

Lord Shiva Favourite Zodiac Signs know Horoscope 2025 in hindi
सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
साल 2025 की शुरुआत में किसी खास से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। महादेव की कृपा से यह साल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। नौकरी में धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। यदि आप किसी बिजनेस करने की योजना बना रहे है तो उसमें सफलता अवश्य हासिल होगी। पूरे साल आपके ऊपर शिव जी की कृपा बनी रहेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर जल और शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए, इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Shiva Favourite Zodiac Signs know Horoscope 2025 in hindi
आपको नौकरी में प्रमोशन से लेकर धन लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से आपका नया साल बेहद शानदार होने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन से लेकर धन लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। घर में किसी खास इंसान की एंट्री होने के योग है। इस साल महादेव आपके सभी बिगड़े काम को संवारेंगे। यदि आप किसी वाहन, घर या फोन लेन की प्लानिंग कर रहे थे तो वह इच्छा पूरी होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। अगर आपके ऊपर कुछ कर्ज चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। मकर राशि के लोग विदेश यात्रा पर जाएंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed