फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी राशि से जानिए कैसा होगा आपका जीवनसाथी

Tue, 29 Nov 2016 10:57 AM IST
राकेश झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
life partner according to zodiac
व‌िवाह

हर किसी के मन में इच्छा होती है अपने जीवनसाथी के बारे में जानने की। कई बार ऐसा भी होता है कि इंसान को अपने स्वभाव से एकदम उलट जीवनसाथी मिलता है। इन सबका ताल्लुक आपकी राशि से है। अपनी राशि के अनुसार आप अपने होने वाले जीवनसाथी के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। ज्योत‌िषशास्‍त्र में आपकी कुंडली के सातवें घर को जीवनसाथी का घर कहा गया है। इस घर में जो राश‌ि होगी उसी के अनुसार आपका जीवनसाथी होगा। तो देख‌िए आपका जीवनसाथी कैसा होगा।

राशि से जान‌िए कैसा होगा आपका जीवनसाथी

life partner according to zodiac
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आपकी कुंडली के सातवें घर में मेष राश‌ि है तो आपका जीवनसाथी मनमौजी स्वभाव का होगा। नयन नक्‍श आकर्षक होंगे लेक‌िन क्रोधी स्वभाव होने की वजह से कई बार आपके संबंध में टकराव हो सकता है। यह धुन के पक्के और अपने कार्य में मस्त रहने वाले होंगे।

राशि से जान‌िए कैसा होगा आपका जीवनसाथी

life partner according to zodiac
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
कुंडली के सातवें घर में वृष राश‌ि है तो आपका जीवनसाथी रोमांट‌िक और द‌िखने में सुंदर होगा। इनका रंग रूप न‌िखरा होगा। सजने संवरने के शौकीन और कलाप्रेमी होंगे। धर्म-कर्म में इनकी रुच‌ि होगी और अपने संबंध में ताजगी बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि से जान‌िए कैसा होगा आपका जीवनसाथी

life partner according to zodiac
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
जीवनसाथी के घर यानी कुण्डली के सातवें घर में म‌िथुन राश‌ि है तो आपका जीवनसाथी खूबसूरत होगा और हमेशा अपनी उम्र से कम द‌िखेगा। लेखन और गायन में इनकी रुच‌ि हो सकती है। इनमें अच्‍छी बौद्ध‌िक क्षमता होगी और बहुत सोच-व‌िचार कर फैसला लेने वाले होंगे। अच्छे कपड़े एवं गहनों के शौकीन हो सकते हैं।
विज्ञापन

राशि से जान‌िए कैसा होगा आपका जीवनसाथी

life partner according to zodiac
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कुंडली के सातवें घर में कर्क राश‌ि होने पर आपका जीवनसाथी गोरे रंग का और भाग्यशाली होगा। इनका स्वभाव शांत होगा लेक‌िन जब कोई बात द‌िल से लगा लेंगे तो उस पर अड़े रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed