फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu: पलभर में किस्मत बदल देता है राहु, कुंडली में बैठा सही गणित तो दौलत-शोहरत के ढेर पर बैठ जाएंगे आप

Mon, 26 May 2025 01:41 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 26 May 2025 01:41 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष में राहु को पापी ग्रह माना गया है। इसे ज्योतिष में एक छाया ग्रह के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है। अगर किसी की कुंडली में राहु शुभ स्थान पर विराजमान होते हैं, तो पल भर में व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है।

विज्ञापन
Kundli Me Rahu Ka Prabhav rahu makes billionaire rahu ke upay remedies for rahu
कुंडली में राहु का प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
loader

Effects Of Rahu In Horoscope: आपने कई बार ऐसे लोगों की कहानी सुनी होगी, जो रातों-रात फर्श से अर्श तक का सफर तय कर लेते हैं। ऐसे में हर कोई इनकी किस्मत की दाद देता है तो कोई कहता है क्या स्मार्ट व्यक्ति है सही समय पर सही फैसले लेकर जिंदगी में आगे बढ़ गया। जाहिर है जिंदगी में हमेशा अभिव्यक्ति की कीमत ज्यादा रही है यानी पर्दे के पीछे की गई मेहनत से ज्यादा सलाम दुनिया पर्दे के सामने ठोंकती है।

बहरहाल, जमीन से बुलंदियों तक का सफर तय करने के पीछे लोग भले ही कई तरह की कहानियां गढ़ते रहें लेकिन कामयाबी के पीछे किस्मत कनेक्शन से इंकार नहीं किया जा सकता. बात यदि ज्योतिष की दृष्टि से करें तो अचानक सफलता या रातों-रात जिंदगी बदल देने के पीछे राहु ग्रह को माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में राहु शुभ स्थान पर विराजमान होते हैं, तो पल भर में व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। वहीं यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु अशुभ स्थान पर स्थित हो या पीड़ित हो, तो उसके जीवन में इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

वैदिक ज्योतिष में राहु को पापी ग्रह माना गया है। इसे ज्योतिष में एक छाया ग्रह के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है। यह भ्रम पैदा करने का कारक भी माना जाता है। इस ग्रह को आमतौर पर कठोर बोलचाल, जुए की प्रवृत्ति, अनावश्यक यात्राएं, चोरी, बुरे काम, त्वचा संबंधी रोग और धार्मिक यात्राओं से जोड़ा जाता है। राहु ग्रह किसी भी राशि का स्वामी नहीं माना जाता, लेकिन यह (वृषभ वैदिक पाराशर ज्योतिष के अनुसार)  मिथुन राशि में उच्च स्थिति में और धनु राशि में नीच अवस्था में रहता है।

 

राहु के गोचर से बनी मित्र ग्रह शुक्र-शनि की युति, इन राशि वालों को जबरदस्त फायदा

Mercury: करोड़ों का कारोबार खड़ा कर देगा बुध, कुंडली में है बलवान तो हर शख्स सुनेगा आपकी बात

Kundli Me Rahu Ka Prabhav rahu makes billionaire rahu ke upay remedies for rahu
शुभ स्थिति में राहु के प्रभाव - फोटो : amar ujala

शुभ स्थिति में राहु के प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में राहु लग्न भाव में स्थित हो, तो उसका व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित माना जाता है। हालांकि इसका प्रभाव पूरी तरह से उस राशि पर निर्भर करता है जिसमें राहु स्थित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि राहु शुभ स्थिति में हो और कुंडली में बलवान हो, तो यह व्यक्ति को तेज बुद्धि और भाग्यशाली बनाता है। मजबूत राहु के प्रभाव से व्यक्ति धार्मिक कार्यों में रुचि लेता है और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करता है।

Guru Uday In Mithun: 12 साल बाद बृहस्पति होंगे मिथुन में उदित, इन 3 राशियों को मिलेगा नौकरी, धन और सम्मान
Trigrahi Yog 2025: गुरु, सूर्य और बुध की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके

Kundli Me Rahu Ka Prabhav rahu makes billionaire rahu ke upay remedies for rahu
कमजोर या पीड़ित राहु के प्रभाव - फोटो : adobe stock

कमजोर या पीड़ित राहु के प्रभाव
अगर कुंडली में राहु अशुभ या पीड़ित स्थिति में हो, तो इसके दुष्प्रभाव सामने आते हैं। ऐसे व्यक्ति में नकारात्मक आदतें विकसित हो सकती हैं, जैसे छल, कपट, और धोखा देना। वह मांसाहार, शराब और अन्य नशे की आदतों का शिकार हो सकता है। राहु का अशुभ प्रभाव व्यक्ति को अधार्मिक बनाता है। 

पीड़ित राहु का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इससे शारीरिक रोग उत्पन्न हो सकते हैं, जैसे हिचकी, मानसिक असंतुलन, पाचन तंत्र की गड़बड़ी, अल्सर और गैस से जुड़ी समस्याएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kundli Me Rahu Ka Prabhav rahu makes billionaire rahu ke upay remedies for rahu
राहु ग्रह का प्रत्येक भाव में प्रभाव - फोटो : adobe stock
राहु ग्रह का प्रत्येक भाव में प्रभाव

1. लग्न भाव (पहला भाव) में राहु
व्यक्ति आकर्षक, रहस्यमयी और प्रभावशाली होता है। आत्मविश्वास अधिक होता है, लेकिन अहंकार की भी प्रवृत्ति हो सकती है।वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं।

2. धन भाव (दूसरा भाव) में राहु
व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है, लेकिन धन टिकता नहीं है। बोलचाल में कड़वाहट या धोखे की प्रवृत्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खटास आ सकती है।

3. पराक्रम भाव (तीसरा भाव) में राहु
साहसी, जोखिम लेने वाला और रणनीतिक व्यक्ति बनाता है। छोटी यात्राएं लाभदायक होती हैं। भाई-बहनों से तनाव संभव है।


 
विज्ञापन
Kundli Me Rahu Ka Prabhav rahu makes billionaire rahu ke upay remedies for rahu
कुंडली का छठा भाव - फोटो : अमर उजाला
4. सुख भाव (चौथा भाव) में राहु
गृहस्थ जीवन में अस्थिरता, मानसिक अशांति। माता से दूरी या संबंधों में तनाव। वाहन और संपत्ति के मामलों में अनियमितताएं या विवाद हो सकते हैं।

5. संतान भाव (पाँचवां भाव) में राहु
संतान सुख में देरी या बाधा। प्रेम संबंधों में धोखा या भ्रम की स्थिति। रचनात्मकता तो होती है लेकिन मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।

6. ऋण-शत्रु-रोग भाव (छठा भाव) में राहु
रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। शत्रु परास्त होते हैं, लेकिन कानूनी विवाद संभव हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ रह सकती हैं, विशेषकर पेट या त्वचा से जुड़ी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed