सितंबर में केतु का गोचर धनु राशि में होगा। अगले महीने 23 तारीख को सुबह 8:20 बजे केतु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और साल के अंत तक इसी राशि में बना रहेगा। केतु के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष में केतु एक मायावी ग्रह है। यह मोक्ष, अध्यात्म और वैराग्य कारक माना जाता है। केतु को लेकर ये कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर ये ग्रह मेहरबान होता है तो उसे मालामाल कर देता है। वहीं बिगाड़ने पर आता है तो कंगाल कर देता है। आइए जानते हैं केतु के इस गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा...
अगले महीने कर रहा है ये मायावी ग्रह राशि परिवर्तन, कोई होगा कंगाल तो कोई मालामाल
मेष राशि
यह गोचर आपको धार्मिक प्रवृत्ति को लेकर जाएगा। इस दौरान आप किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। सांसारिक जीवन की अपेक्षा अध्यात्म जीवन में आपकी रुचि रहेगी।
वृष
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलने की संभावना है। यदि आप रिसर्च के छात्र हैं तो उसमें यह गोचर कामयाबी दिलाएगा। पीएचडी के छात्र हैं तो इस वर्ष आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान संभल कर काम करें। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां उत्पन्न होंगी। जीवनसाथी और व्यापार में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं।
कर्क
यह गोचर अशुभ परिणामकारी हो सकता है। इस दौरान आपको जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।