फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन 3 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बदलाव

Tue, 07 Oct 2025 12:48 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 07 Oct 2025 12:48 PM IST
सार

Karwa Chauth 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार 10 अक्तूबर को करवा चौथ है। यह दिन सुहागिनों के लिए बेहद शुभ है, क्योंकि इस तिथि पर उपवास रखने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 lucky rashifal and moonrise time in hindi
Karwa Chauth 2025 - फोटो : अमर उजाला

Karwa Chauth 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार 10 अक्तूबर को करवा चौथ है। यह दिन सुहागिनों के लिए बेहद शुभ है, क्योंकि इस तिथि पर उपवास रखने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा करवा चौथ पर पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा आदि शुभ कार्य करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और रिश्तों में प्रेम-विश्वास का संचार होता है।इस वर्ष करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बने हुए हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक करवा चौथ पर शनि मीन, सूर्य कन्या और गुरु मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा शुक्र के घर यानी वृषभ में संचरण करेंगे। अब चूंकि शुक्र सुख-सौभाग्य, प्रेम और विलासिता के कारक है, इसलिए कुछ राशि वालों को इसका विशेष लाभ हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Karwa Chauth 2025: 10 अक्तूबर को करवा चौथ, जानें सरगी खाने से लेकर चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2025 lucky rashifal and moonrise time in hindi
करवा चौथ पर मेष राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
करवा चौथ पर मेष राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। इस दौरान जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अब सफलता की प्राप्ति होगी। रिश्तो में प्रेम का संचार होगा। अगर साथी से अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपसी समझ बढ़ने से विश्वास बढ़ेगा और आप स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार क्यों किया जाता है? जानिए इसकी धार्मिक महत्ता

Karwa Chauth 2025 lucky rashifal and moonrise time in hindi
दोनों साथ में नए व्यापार की योजनाओं पर काम करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नौकरी में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। इस राशि की महिलाएं को घर और बाहर दोनों जगह अपनों का समर्थन मिलेगा। यह समय पेशेवर और आर्थिक प्रगति का संकेत दे रहा है। हालांकि, प्रेम जीवन में खास बड़े बदलाव नजर आएंगे। साथी के प्रसाय आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएंगे। दोनों साथ में नए व्यापार की योजनाओं पर काम करेंगे।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों के वस्त्र, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 lucky rashifal and moonrise time in hindi
रिश्तों में बढ़ता प्रेम आपकी ताकत बनेगा। परिवार वालों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को नई नौकरी की प्राप्ति होगी। अगर आप वैवाहिक जीवन में मनमुटाव को लेकर भी परेशान थे, तो वह भी समाप्त होगी। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी और आप स्वतंत्र महसूस करेंगे। रिश्तों में बढ़ता प्रेम आपकी ताकत बनेगा। परिवार वालों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा।

Karwa Chauth 2025: विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर, करवा चौथ पर करें ये सरल उपाय


करवा चौथ 2025
  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी। 
  • समापन 10 अक्तूबर को रात 7 बजकर 38 पर है। 
  • उदया तिथि के मुताबिक करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। 
  • करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 42 मिनट पर माना जा रहा है।




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed