{"_id":"6a9eb1d940ca4dbc5c0956ca","slug":"jupiter-transit-in-leo-october-31-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, मेष समेत इन चार राशियों को करियर में होगा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, मेष समेत इन चार राशियों को करियर में होगा लाभ
Mon, 07 Sep 2026 06:23 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:23 PM IST
सार
देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे जिसे कुछ राशि वालों को धन लाभ और करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।
विज्ञापन
गुरु गोचर 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति विस्तार, उन्नति, ज्ञान, भाग्य, धन, शिक्षा, संतान और करियर आदि के कारक ग्रह होते हैं। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु इस राशि में 25 जनवरी तक विराजमान रहेंगे, इसके बाद ये कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए जानते हैं गुरु के गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु का सिंह राशि गोचर करने से कई तरह के शुभ अवसरों में वृद्धि हो सकती है। गुरु आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करते हैं। इससे नौकरी-करियर में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के अच्छे संकेत हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिल सके हैं और निवेश से लाभ मिलने की अच्छी संभावना है।

कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन धन लाभ के अवसरों में वृद्धि ला सकता है। पारिवारिक मामलों में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। यहां पर गुरु का आपकी कुंडली में गोचर आपके धन के भाव में होगा जिससे आपको अच्छा खासा लाभ हासिल हो सकता है। कारोबार करने वाले जातकों को नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। आपको जीवन में मजबूत लोगों से संपर्क स्थापित करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों पर गुरु के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु का गोचर आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। गुरु आपकी राशि से 11वें भाव में संचरण करेंगे,ऐसे में आपको आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। करियर में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार में आपको नए तरह के संपर्कों का लाभ मिलेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं।

आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि में गुरु के गोचर करने से सिंह राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और नेतृत्व करने की क्षमता में विकास होता है। गुरु के गोचर करने से मान-सम्मान में वृद्धि, नौकरी-कारोबार में नई तरह की जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान लेन-देने के मामलों में आपको अपने का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।