फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Uday In Mithun: 12 साल बाद बृहस्पति होंगे मिथुन में उदित, इन 3 राशियों को मिलेगा नौकरी, धन और सम्मान

Tue, 20 May 2025 02:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 20 May 2025 02:09 PM IST
सार

Guru Uday: 12 साल बाद मिथुन में बृहस्पति का उदय कुछ राशियों को करियर, धन और भाग्य में जबरदस्त लाभ मिलेगा। यह समय नए अवसरों, प्रमोशन और सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिए बेहद शुभ रहेगा।

विज्ञापन
Jupiter Rises in Gemini After 12 Years Bring Luck and Prosperity to These Signs
गुरु उदय - फोटो : adobe stock

Guru Uday In Mithun Rashi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जुलाई माह में देवगुरु बृहस्पति का उदय होने जा रहा है, जो इस बार मिथुन राशि में होगा। करीब 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गुरु मिथुन में उदित होंगे, जिससे एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। इस दौरान गुरु का उदय आर्थिक समृद्धि और सामाजिक मान-सम्मान भी प्रदान करता है। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ और भाग्यवर्धक रहेगा।


Shani Jayanti 2025: शनि जयंती से पहले सूर्य करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की किस्मत में आएगा बदलाव
गुरु के इस उदय से विशेष रूप से कुछ राशियों को करियर, व्यापार और वित्तीय मामलों में बड़ा लाभ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान कुछ लोगों को नई नौकरी, प्रमोशन या व्यवसाय में तेजी से उन्नति के योग बन सकते हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी शांति और संतुलन बना रहेगा। यह समय उन जातकों के लिए सुनहरा साबित हो सकता है जो लंबे समय से किसी सकारात्मक बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे थे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां। 
Surya Gochar In August: सूर्य की चाल में बदलाव से इन 3 राशियों की किस्मत बदलेगी, धन-संपत्ति में वृद्धि के योग

Jupiter Rises in Gemini After 12 Years Bring Luck and Prosperity to These Signs
गुरु उदय - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु बृहस्पति का उदय होना बेहद शुभ संकेत दे रहा है। गुरु इस समय आपकी कुंडली के लग्न भाव में उदित हो रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय तरक्की और पहचान का है। कार्यस्थल पर अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के अवसर भी प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा हो सकता है और व्यवसाय में विस्तार के योग बनेंगे। विवाह से जुड़ी बात करें तो शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन संतुलित और सुखद रहेगा। वहीं जो अविवाहित हैं, उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

Jupiter Rises in Gemini After 12 Years Bring Luck and Prosperity to These Signs
गुरु उदय - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय भाग्य स्थान और विदेश संबंधी भाव में हो रहा है, जो जीवन में नई सकारात्मकता लाएगा। यह समय आपकी किस्मत का साथ देने वाला है और अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चल रही समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान यात्राओं के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और मन में संतोष का भाव बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Rises in Gemini After 12 Years Bring Luck and Prosperity to These Signs
गुरु उदय - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के लिए गुरु ग्रह का उदय चतुर्थ भाव में हो रहा है, जो सुख और स्थायित्व से जुड़ा होता है। इस दौरान आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है, जो लंबे समय से आपकी योजना में रहा हो। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों को सराह सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता और ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। इस समय समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको मानसिक रूप से भी संतुलन महसूस होगा।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed