फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या राशि में गजकेसरी योग बनने से इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत, धन लाभ के मौके ही मौके

Mon, 10 Jun 2024 02:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Jun 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
jupiter and moon make gaj kesari yoga these zodiac sign will be lucky and success
gaj kesari yoga - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  ग्रहों और राशियों के आपसी संबंधों से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में राजयोगों का विशेष महत्व होता है। जातक की कुंडली में राजयोग बनने से जीवन में सुख, सुविधा और ऐशोआराम समेत तरह की खुशियां प्राप्ति होती है। जून माह के मध्य में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति अभी शुक्रदेव की राशि वृषभ में मौजूद हैं और कुछ दिनों के बाद गुरु की युति चंद्रमा से होने वाली है जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा चंद्रमा का राशि परिवर्तन और गुरु की उसमें शुभ द्दष्टि से भी गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। गजकेसरी राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। 


 
jupiter and moon make gaj kesari yoga these zodiac sign will be lucky and success
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर गुरु की पंचम द्दष्टि आपके तीसरे भाव में पड़ेगी जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। कुंडली का तीसरा भाव पराक्रम का होता है ऐसे में आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यों में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। हर एक कार्य बिना विध्न के सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। सगे संबंधियों का भरपूर साथ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। 
jupiter and moon make gaj kesari yoga these zodiac sign will be lucky and success
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर चौथे भाव में हो रहा है जिस कारण से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का चौथा भाव सुख-सुविधाओं का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी। अगर कोई वाद-विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिलेगी। करियर के लिहाज से आने वाला समय बहुत अच्छा साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter and moon make gaj kesari yoga these zodiac sign will be lucky and success
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि में गजकेसरी राजयोग दशम भाव में बन रहा है। इससे आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। करियर में आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। आप इस दौरान कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed