सभी 12 राशियों के लिए जुलाई महीने का पहला हफ्ता कैसा रहेगा। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। दफ्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है। यह समय आपके लिये धनाभाव का समय होगा। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। जीवन साथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है।
इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। आप में से कुछ का किसी स्त्री के प्रति लगाव उत्पन्न हो सकता। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। निर्धन व्यक्तियों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। यह सप्ताह आपके आमदनी के लिहाज से ठीक ठाक रहेगा। व्यावसायियों एवं व्यापारियों लिए समय अच्छा नही रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम-सम्बन्ध के मामले में इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। बीपी की समस्या वाले सावधान रहे।
इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है । अटके कामों के बावजूद प्रणय सम्बन्ध और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिए। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला। व्यापार में उठापटक का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास करने वाले सफलता प्राप्त करेंगे । वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी । मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें ।
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। ससुराल पक्ष में उत्सव का माहौल बनेगा। सरकारी या गैर सरकारी पदों पर करने वाले लोगो के लिए यह समय तरक्की के अवसर उपलब्ध करायेगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। इस सप्ताह आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी करने वालो के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे । इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते है। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा । प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे। स्वास्थय में सुधार संभव है।