फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Horoscope 2021: जुलाई में बुधादित्य योग और शनि-गुरु की वक्री चाल से इन पांच राशियों को होगा फायदा

Wed, 30 Jun 2021 02:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Jun 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
july horoscope 2021 shani guru are retrograde and sun mercury planet make budhaditya yoga these five zodiac sign are lucky
जुलाई माह में गुरु शनि की राशि कुंभ में वक्री रहेंगे और शनिदेव भी मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर करते रहेंगे।

अब जुलाई का महीना आरंभ होने वाला है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह आषाढ़ और सावन का महीना माना जाता है। 24 जून से आषाढ़ का महीना आरंभ हुआ है और आगामी 25 जुलाई से सावन के महीने की शुरूआत है। ज्योतिष के नजरिए से जुलाई का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। जुलाई में बुधादित्य नाम का योग बनेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य और बुध एक साथ होते हैं तो बुधादित्य योग बनता है। 07 जुलाई को बुध ग्रह अपनी वृषभ राशि की यात्रा को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं। सूर्य और बुध के मिथुन राशि में होने से बहुत ही शुभ माना जाने वाला योग बुधादित्य योग देखने को मिलेगा। इसके अलावा जुलाई माह में गुरु शनि की राशि कुंभ में वक्री रहेंगे और शनिदेव भी मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर करते रहेंगे। ऐसे में पांच राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ रहने वाला होगा।

july horoscope 2021 shani guru are retrograde and sun mercury planet make budhaditya yoga these five zodiac sign are lucky
राशि

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही बढ़िया रहेगा। जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें कार्यक्षेत्र में अच्छा अनुभव और अवसर प्राप्त होगा। पैसा कमाने के अतिरिक्त अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य के चलते आपका प्रमोशन भी होगा। वहीं जो जातक खुद का कारोबार करते हैं उनके लिए भी यह महीना ढ़ेरों अच्छे अवसर लेकर आने वाला होगा।

july horoscope 2021 shani guru are retrograde and sun mercury planet make budhaditya yoga these five zodiac sign are lucky
मिथुन
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अच्छा बीतेगा। अचानक मुनाफा मिलने के संकेत हैं। मिथुन राशि के जातकों पर इस महीन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। रूका हुआ कार्य पूरा होगा जिस कारण से आपको बहुत ही सकून मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
july horoscope 2021 shani guru are retrograde and sun mercury planet make budhaditya yoga these five zodiac sign are lucky
राशि
तुला राशि
आपके लिए यह माह अच्छा बीतने वाला साबित होगा। किसी ऐसे इंसान से आपकी मुलाकात होगी जो आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। आर्थिक तौर पर आप मजूबत रहेंगे और परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। परिवार संग कहीं मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है।
 
विज्ञापन
july horoscope 2021 shani guru are retrograde and sun mercury planet make budhaditya yoga these five zodiac sign are lucky
राशि

कुंभ राशि 
इस महीने आपको एक साथ कई मोर्चे से खुशखबरी मिलेगी। शुभ योग के कारण धन लाभ होगा। किसी नए कार्य के बारे में आप विचार कर सकते हैं। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। सरकारी कार्यों में लिप्त जातकों को काम के सिलसिले में विदेशों की यात्रा करनी पड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed