फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 28 June 2021: सोमवार को इन 5 राशियों की कटेगी चांदी, धन प्राप्ति के संकेत

Mon, 28 Jun 2021 06:52 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 28 Jun 2021 06:52 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में कुछ अत्यंत कार्यभार मिल सकता है, जिससे वह अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और परिवार के सदस्य आपसे कुछ नाराजगी जता सकते हैं। सायंकाल के समय आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है, जिसका कारण घर परिवार की कोई छोटी मोटी टेंशन होगी। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए कुछ चुनौती भरा रहेगा। आज आप अपने आवश्यक कार्य को समय से कर पाएंगे अन्यथा बाकी बचे हुए कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक क्षेत्र में जुड़े जातकों के प्रतिद्वंदी आज उनसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए उनको अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के लिए कुछ समय निकालना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित परियोजनाओं पर आज आप निवेश कर सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अत्यन्त लाभकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपने यदि कुछ समय पहले कुछ योजनाओं को बनाया है, तो वह आज से आपको लाभ देना शुरू कर देंगी। कड़ी मेहनत के बाद आपके व्यापार की जटिलताएं समाप्त होंगी, लेकिन अति उत्साह और जोश से आपका कार्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में समय ना दे पाने के कारण कुछ तनाव हो सकता है और आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की आज पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।



विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामाजिक व धार्मिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी व्यक्ति वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव आज आपको प्राप्त होंगे और इससे जुड़े जातकों के विभिन्न क्षेत्रों में साख भी रहेगी। आज आप अपने घर के लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed