फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 June 2021: मंगलवार को इन 5 राशियों के चमकेंगे भाग्य के सितारे, शुभ समाचार मिलने की संभावना

Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र व नौकरी में कुछ अधिकार दिए जा सकते हैं, जिन्हें आप अच्छे ढंग से निभाएंगे, जिससे खुश होकर आपके अधिकारी आपकी पदोन्नति भी कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आज आपकी संतान के विवाह मे आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। आज आप अपने घर व परिवार के सभी कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। सांयकाल के समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपका अपने घर परिवार के सदस्यों से कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है, उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और बड़ों की बात मानना काफी हद तक अच्छा होता है, इसलिए उनकी बात मानें। आज परिवार के और से भी आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में भी आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे, जिसमें परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में भी आज आप की गति बढ़ती दिख रही है। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिसमें उन्हें खुशी होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन्यवाद मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्यों में भी आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज आपका कुछ समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे, इससे आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन तक रहेगा। आज आपको अपने किसी दोस्त की मदद के लिए भी आगे आना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed