फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 April 2021: गुरुवार को इन पांच राशिवालों के भाग्य में है लाभ, हर काम होंगे सफल

Thu, 22 Apr 2021 06:56 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 22 Apr 2021 06:56 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज पारिवारिक वातावरण शांत व सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान की उन्नति देख मन में हर्ष की भावना रहेगी। आज आपको अचानक से कुछ कार्य करने पड सकते है, जिससे दिन के कार्य में बदलाव करना पड़ सकता है। यदि आप आर्थिक संकट में चल रहे थे, उससे आज आपको राहत मिल सकती है। व्यापार में किसी परिचित के माध्यम से आज लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने सभी घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से सभी कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन इसमें कोई विघ्न डाल सकता है। कार्य क्षेत्र में कार्य करते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय अचानक कोई लाभदायक समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने घर की जरूरतों की चीजें की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रूचि बढ़ी हुई दिखेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा। ऑफिस में भी आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर सभी हैरान रहेंगे और आपके शत्रु भी अधिक हो जाएंगे। आज आप मनोरंजन के लिए आंख बंद करके खर्चा करेंगे, परिजन आपकी इसी आदत से परेशान होंगे। व्यापार में नयी-नयी डील फाइनल हो सकती है, लेकिन आपको इनको तेजी से अपने व्यापार में लाना होगा, तभी आपको लाभ मिलता दिख रहा है और परिवार के बीच संतुलन बना पाएंगे, तो जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आध्यात्मिक पक्ष एवं परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 22 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भाई बंधुओं की मदद के लिए आज आगे आएंगे। यदि कहीं निवेश करने का मन बना रखा है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही आर्थिक समस्या समाप्त होगी और उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बिठाने में असफल हो सकते हैं। एक काम करने के चक्कर में आज आपको किसी अन्य काम को बिगाड़ने का डर सताता रहेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व उनको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed