फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 June 2021: ये चार राशि के लोग हो जाएं सावधान, कष्टकारी रहेगा शनिवार

Sat, 19 Jun 2021 07:31 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 19 Jun 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आपको कुछ नए आर्डर प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि आज आप को ना चाहते हुए भी किसी कड़वे व्यक्ति की प्रशंसा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आपका कोई रुका हुआ पूरा हो जाने से आपकी बांछें खिल उठेंगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन संतोष और शांतिपूर्ण रहेगा। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपका कुछ वाद विवाद भी हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शासन व सत्ता की ओर से भी आज आपको कोई लाभ मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी होने के भय बना हुआ है। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है, जिसमें आपको अपने परिजनों से सतर्क रहना होगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 19 June 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है। यदि आज आप कोई मकान व दुकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। राज्य व मान सम्मान मे भी आज वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का समय मिलेगा। सायंकाल के समय आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed