ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today 12 June 2021: इन छह राशियों को होगा फायदा, कार्य-व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में मिलेगी सफलता
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने व्यापार व नौकरी के मामले में अपने दिमाग से ज्यादा दिल की सुनेंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। दिन का उत्तरार्ध काफी अनुकूल है, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर बाद ही लें। परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और परिवार एकजुट रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए भी आज का दिन उत्तम है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको कमजोरी महसूस होगी और मानसिक तनाव भी बना रहेगा। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, इससे उनकी नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ जाएगी। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। परिवार वालों के साथ दिन खुशी-खुशी बिताएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपको सामाजिक कार्यों से भी लाभ लेने के पूरे होंगे दिख रही है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी ऊर्जा की वजह से आपके मुरीद बनेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा और आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी पिताजी को जय माता जी को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति को बढ़ाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार को समय कम दे पाएंगे। आज आप मानसिक रूप से खुद को अधिक व्यस्त महसूस करेंगे, जिससे मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। खर्चे आपके थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा।