फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 12 July 2021: सोमवार को जागेगा इन 3 राशियों का सोया हुआ भाग्य, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Mon, 12 Jul 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 12 Jul 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 12 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 12 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। काम के समय मन कहीं और लगने के कारण आपको नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आपको अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। यदि आज आप कोई बड़ा काम हाथ में लेते हैं, तो वह आपको सफलता प्रदान करेगा। जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलेगा। आज आपके अच्छे मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 12 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ दौड़-धूप भरा रहेगा। आज आपको किसी कानूनी विवाद के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी वह समाप्त होगा। यदि आप उसे आगे के लिए टालेंगे, तो वह बढ़ता ही जाएगा। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन घर परिवार में आज आपको किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है, लेकिन आपको अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा। व्यवसाय में आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं का भी भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 12 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होने से आपको संतुष्टि होगी, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। संतान पक्ष की ओर से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में आज कोई तनाव पनप सकता है। आज आपकी अपनी माता जी से कोई कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको बुरा नहीं मानना है क्योंकि बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 12 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज उनको कोई छोटा-मोटा रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो उनके खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें। आज आप अपने दोहरे व्यवहार के कारण लोगों से मेल नहीं खाएंगे, जिसके कारण घर व नौकरी में लोगों को आपसे परेशानी हो सकती हैं और आपके कुछ मामले लटक सकते हैं, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको सोच विचार कर कार्य करना होगा। आज किसी पुराने कार्य को पूरा करने के लिए आपको किसी सहयोगी की आवश्यकता होगी, जिसके कारण आपका वह कार्य पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed