Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 11 June 2021: शुक्रवार को मिथुन राशि में चंद्रमा, पांच राशियों के भाग्य में खुशियां
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए यदि कोई यात्रा करेंगे, तो वह लाभदायक रहेगी, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले पूरी तैयारी कर करके जाए, सायंकाल के समय आज आपको योजना पूर्ति से लाभ होगा। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र से लाभ मिलने की संभावना दिख रही है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके विरोधी सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन लाखों प्रयासों के बाद भी वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, इसलिए परेशान ना हो। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यापार के क्षेत्र में व्यापारी से आपकी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकती हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ता नजर आ रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। व्यापार में आज दोपहर बाद किसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। सायं काल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी इसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। आज आप दान पुण्य के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो वह आज आपको उत्तम फल देगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप को अपने भविष्य की चिंता भी कम सताएगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिससे उनको मानसिक शांति भी मिलेगी। अत्यधिक श्रम से आज आपको कुछ थकान होगी, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिता के भाई के साथ व्यापार के कुछ मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।