Horoscope Today 06 July 2021: मंगलवार को सावधान रहें ये 3 राशिवाले, हो सकता है कोई भारी नुकसान
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं वह आपकी मदद को आपका स्वार्थ ना समझ लें। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको उनके क्रोध से बचना होगा। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। संतान के किसी फैसले से आज आपको निराशा हो सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। परिवार में आज कुछ सदस्य आपसे फरमाइशें कर सकते हैं और आप उनको पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई विवाद चल रहा है, तो वह आप समाप्त हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिससे देखकर जीवन साथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको अपने पिताजी के आशीर्वाद व अधिकारियों को कृपा से बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल के समय आज किसी प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल बढ़ेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज अकस्मात आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन आने से आपको लाभ होगा, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, जिसमें संतुष्टि होगी। व्यवसाय में यदि नई योजनाएं बनाई हैं, तो उनको आज गति मिल सकती है। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता से ना लें क्योंकि शीघ्रता से लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।