Horoscope Today 05 July 2021: मेष राशि में चंद्रमा, इन 5 राशियों के लिए सुख-समृद्धि देने वाला होगा सोमवार
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यापार व नौकरी में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल पाएगी। आज यदि आप अपने परिजनों की जिद पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो आपको उसमें अतिरिक्त खर्चा करना पड़ सकता है। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू कार्य को पूरा करने के लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपके स्वभाव में आलस आता है तो आपको उसे दूर करना होगा नहीं तो वह आपके बनते हुए काम में को बिगाड़ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, बीते कल की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में अपने नौकरी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकता है। आज घर व बाहर के लोग स्वार्थ सिद्धि के लिए आपसे मीठा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको उनकी चाल को समझना होगा। सायंकाल का समय आज आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय में अधिक की उम्मीद रखेंगे, लेकिन इसमें आपके हाथ निराशा ही लगेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने व्यवहार में संयम व धैर्य को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला देने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण उनको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार हो रहा है, तो उसमें आप को नुकसान हो सकता है, लेकिन आपको निराश होकर कोई गलत कदम नहीं उठाना है क्योंकि प्रलोभन में पढ़कर आपको हानि हो सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते है।