फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 03 July 2021: इन 4 राशियों के लिए खास है शनिवार, कार्य-व्यापार में होगा बढ़िया लाभ

Sat, 03 Jul 2021 07:13 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 03 Jul 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 03 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 03 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी कार्य को करने में किसी से सहयोग नहीं मांगेंगे, तो वह भी आज आपको अपने आप ही मिल जाएगा और आपके कार्य पूरे होंगे, लेकिन आज यदि आप किसी को कोई सीख देंगे, तो वह सही की जगह गलत हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। यदि आप अपने घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 03 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेंगे। आज दोपहर के समय आपका अपने परिजनों व किसी परिचित को लेकर मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। आज आपके घर परिवार के सदस्य आपके खर्चों में बढ़ोतरी कराएंगे, जो आपकी आमदनी से अधिक होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 03 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी घर परिवार के सदस्यों से आज आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए आपको अपने स्वभाव में नरमी बनाए रखनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 03 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। आज आपकी घर परिवार में यदि आपके आवश्यकता हो, तो ही अपने विचार रखें अन्यथा आप को मानहानि हो सकती हैं। भाई बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की आशंका है। आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज आपको आपके व्यापार में लाभ कम होगा, बस आपके दैनिक खर्चे ही आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed