Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 04 July : वृषभ और मिथुन समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा धन लाभ और योजनाएं होंगी कामयाब
आज आपको काफी संघर्ष के बाद कुछ परेशानियों से निजात मिलेगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था तो वह भी उतर सकता है,जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और पार्ट टाइम कारोबार को करना चाहते हैं,तो वह आसानी से समय निकाल पाएंगे। आपकी काफी सारी महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर किसी डील को फाइनल करेंगे,तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।
आज आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसकी तैयारियों में आप तो व्यस्त रहेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तु की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन भी हो सकता है,जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। यदि जीवनसाथी आपसे अपनी किसी समस्या को साझा करें,तो आपको उसमें उनकी मदद करनी होगी,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। छोटे बच्चों आपसे कुछ नयी फरमाइशें कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को किसी अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।
कार्यक्षेत्र में कुछ नई उपलब्धियां मिलती नजर आ रही है और संतान के करियर में यदि आपको कुछ चिंताएं सता रही थी,तो वह भी समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने साथी से बातचीत करके चल रहे वाद विवाद को सुलझाना होगा नहीं तो वह उनके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर लोग हैरान रहेंगे लेकिन गुप्त शत्रु आज आपके कार्य में टांग अड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलता दिख रहा है। आपके बहन व भाई के लिए किसी बात को लेकर यदि कोई चिंता थी,तो वह भी समाप्त होगी। आपको अपने मन में किसी के प्रति भी कोई गलत भावना नहीं रखनी है,तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने किसी डील को फाइनल करने से पहले किसी से सलाह मशवरा किया,तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है। माता पिता से आशीर्वाद लेकर यदि घर से बाहर जाएंगे,तो आपको कार्य में सफलता मिलेगी।