ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 2 जुलाई की सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी राशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 16 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजकर 10 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध का राशि परिवर्तन विशेष करके अपनी ही राशि में गोचर करना युवाओं के लिए वरदान की तरह है। सभी राशियों के लिए इनका राशि परिवर्तन कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
{"_id":"62bfe9fe812f1e503d5c0225","slug":"budh-gochar-in-mithun-rashi-know-its-effects-on-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2022: बुध का मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशि के लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2022: बुध का मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशि के लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
Sun, 03 Jul 2022 12:08 AM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली

Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
BUDH GOCHAR 2022: बुध का राशि परिवर्तन विशेष करके अपनी ही राशि में गोचर करना युवाओं के लिए वरदान की तरह है।
- फोटो : अमर उजाला
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
आपकी राशि से पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवारिक सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी।

TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपने सौम्य स्वभाव और वाणी कुशलता के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी भी तरह का विवाद चल रहा होगा तो वह भी हल होगा। मकान अथवा वाहन क्रय कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार एवं चर्म रोग संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।

Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
अपनी ही राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इस राशि पर बुध के गोचर करते रहने के फलस्वरूप आप जैसी सफलता चाहे हासिल कर सकते हैं। काफी दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।

Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे। विदेश यात्रा का संयोग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हैं तो उनके लिए अच्छा अवसर है। विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना भी सफल रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।