फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 29 July: कर्क और तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके

Fri, 29 Jul 2022 06:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 29 Jul 2022 06:01 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई नई व्यवस्था को करने में लगे रहेंगे और आपका भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण भी कुछ बदल सकता है। आपको सावधानीपूर्वक वही कार्य करना बेहतर रहेगा,जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको व्यर्थ की मान बड़ाई के कार्यों को करने से बचना होगा,नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्याकाग्रता बढ़ने से आप परेशान रहेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी मानव व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। यदि आप अपने संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करना चाहते हैं,तो आपनी इस इच्छा को भी पूरा करने में भी आप सफल रहेंगे,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह किसी की बातों में आकर किसी गलत काम में फंस सकते हैं,इसलिए सावधान रहे। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी सामानों के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है,जिसके कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव होगा। आपको किसी कार्य को करने में असुविधा होगी,लेकिन फिर भी आप उस समस्या को छोड़कर काम पूरा करेंगे। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे,तो वह भी आज करा सकते हैं,लेकिन आपको किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है,नहीं तो बाद में आपके लिए परेशानी बन सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के दिन लिए उत्तम रहेगा। आपका कोई नई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा और उसमें फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आपको बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा अवश्य करना होगा,नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके सामने कुछ खर्चे मजबूरी में होंगे,जिनको आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed