Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 28 July: इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी इच्छाएं पूरी होगी,जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार के किसी सदस्य को भी विदेश में नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन उसमें आपको किसी को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को दूसरों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको काफी सारी उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी देवी स्थान की यात्रा पर जाने से मन को सुकून मिलेगा। आप ध्यान कुछ नई योजनाओं में लगाएंगे और आप अपने शत्रुओं की ओर भी ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा,जिसके कारण आपके साथी आपका सहयोग भी करेंगे। यदि आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने में पार्टनर पर भरोसा सोच विचार कर करना होगा। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आप पूरा दिन बिता सकते हैं,जो आपको लाभ दिलाएगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव तो करेंगे और उसका लाभ भी उठाएंगे, लेकिन परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आपके किसी परिजन का कहीं दूर की जगह का पर तबादला मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी विदेश में हो रही प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। आप यदि किसी काम को पूरी लगन से करेंगे,तो उसका फल आपको उसी समय मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोग ऑफिस में अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे और आपके साथी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप माता पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका वाद विवाद हो सकता है।