फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 25 August 2021: बुधवार को होगा इन 5 राशियों को जबरदस्त फायदा, भाग्य का मिलेगा साथ

Wed, 25 Aug 2021 04:55 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 25 Aug 2021 04:55 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी के कहने पर कोई फैसला लिया, तो वह आपके लिए आगे चलकर परेशानी बन सकता है। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। ननिहाल पक्ष से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि आज उसमें चोरी की आशंका बनी हुई है। यदि आपको संतान पक्ष की ओर से कोई समस्या थी, तो आज आप उसका समाधान अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके खोजने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कही बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। जब आपको जरूरत होगी, तब आपके परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे, जिससे आपका आत्म बल बढ़ेगा। आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करना है, नहीं तो वह कार्य भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको आज कुछ भी व्यय रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप सुबह से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed