Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 21 May: सिंह और कन्या राशि समेत तीन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें क्या है अन्य राशियों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपका भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण बदल सकता है। आप अपने किसी परिजन से राजनीतिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श करेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जो आपको लाभ भी देकर जाएगा। आपको वही कार्य करना चाहिए, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह आपके लिए मन मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। संतान का धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप की राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिन पर आपको आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को आशा की कोई किरण नजर आएगी। यदि आपको कार्य क्षेत्र में कोई कार्य सौंपा जाए, तो आपको उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करना होगा, तभी वह पूरा हो पाएगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने किसी प्रिय मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपका किसी विशेष चिंता में व्यतीत होगा। आपको अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवन साथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आपके द्वारा किसी ऐसे काम को अंजाम दिया जाएगा, जिसके लिए बाद में आपको प्रशंसा मिल सकती है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपका किसी चल व अचल संपत्ति का मामला चल रहा है, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है, जिसके बाद आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। पिताजी को यदि पहले से कोई रोग था, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको यदि किसी कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा।