Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 2 July: मकर राशि वालों के मान सम्मान में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यापार में प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी से आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने के कारण आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा, लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसमें आपको किसी को रिश्वत देनी पड़ सकती है। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्जा था, तो उसे उतारने में सफल रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपको व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में व्यवसाय में आज कुछ नहीं योजनाओं को लंच करेंगे, जिनमें आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे और पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौपा जायेगा, जिसे आप समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे वह बाद मे आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगा। आप कोई जमीन जायदाद से संबंधित सौदा करें, तो उसमें वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं लें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप कुछ समय परिवार में छोटे बच्चों के साथ खेल कूद और मौज मस्ती में करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपनी टेंशन को भी भूल जाएंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपको मन मुताबिक कार्य सौंप सकते हैं, लेकिन आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी वाहन की खरीदारी का मन बनाया है, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।