मेष
साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 अगस्त): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृषभ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत संभलकर अपने कार्यों को करने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी या लापरवाही के चलते होने वाली गलती के कारण आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहें। क्रोध करने से बचें और गुस्से अथवा भावना में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। वाहन धीरे चलाएं क्योंकि चोट-चपेट की आशंका है। कारोबार में किसी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कठिन समय में आपका प्रियतम आपके साथ परछाईं बन कर खड़ा रहेगा। जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। एक-दूसरे को समझने के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी अथवा छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और दूध, दही,घी व कपूर किसी धर्म स्थान पर दान करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन लाभ के नये स्रोत बनेंगे। भाई-बंधुओं और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका बॉस आपके कामकाज से खुश रहेगा। भूमि-भवन-वाहन आदि के क्रय-विक्रय की योजनाएं बनेंगी। महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी और भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। मीठी नोक-झोंक के बीच प्रेम संबंधों में भी मजबूती आयेगी। दोनों एक दूसरे को प्रसन्न रखने की भरसक कोशिश करेंगे। सेहत की दृष्टि से पेट संबंध कष्ट होने की आशंका है।
उपाय : शनिवार के दिन चाीटियों को आटा और चिड़ियों को दाना डालें। सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों का इस सप्ताह मन थोड़ा विचलित रह सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको दूसरों के बहकावे में से आने बचना चाहिए। सगे-संबंधियों का सहयोग नहीं मिल पायेगा। ऐसी स्थिति में आपको बहुत समझदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। सच्चे दोस्तों और पत्नी की बातों को इग्नोर करने की बजाय उस पर चिंतन-मंथन करें। प्रेम-संबंध में लव पार्टनर की कमियां निकालने की बजाय उसके साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें, अन्यथा प्रेम संबंध में दरार आ सकती है। युवाओं का ज्यादातर समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
उपाय : मन की शांति के लिए ध्यान करें। अपनी माता से चांदी-चावल लेकर अपने धन स्थान पर रखें। भगवान शिव की साधना करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब होंगे। एक बार फिर आप अपनी लय में आ जायेंगे और करिअर और कारोबार की दिशा में सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि इस दौरान आपको पैसे के लेन-देन में थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों को खरीदने में जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में संभलकर कदम बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की जिंदगी में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा तकरार हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा एक बार फिर पुराने रोग उभर सकते हैं।
उपाय : रविवार के दिन गेहूं एवं गुड़ का दान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें अथवा सुनें।