फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 June : मिथुन और धनु राशि वालों को नौकरी में मिलेंगे अच्छे परिणाम, मेष और तुला राशि वाले रहें सावधान

Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज काफी संघर्षों के बाद आपको कुछ परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यापार संबंधी किसी पास और दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे,लेकिन आपको कुछ आर्थिक कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी,क्योंकि आप अपने कुछ कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। आपका व्यापार में रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है,लेकिन जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,क्योंकि परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं के प्रयोग की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। नौकर चाकरों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो आपको चुका पाना मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने किसी कानूनी कार्य में कुछ बातों को गुप्त रखना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं और आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा,जिसका आपको सदुपयोग करना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ उलझने रहेंगी जिनके लिए उन्हें अपने सीनियर व गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी को यदि कोई रोग पहले से परेशान कर रहा था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आप भाई बहनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आपको अक्समात किसी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। परिवार में किसी भी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है,जिसके बाद आप उनके लिए छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलकर आप अपनी काफी सारी समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed