Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 11 July : इन चार राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन रहेगा भाग्यशाली, धन और सम्मान में होगी वृद्धि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। संतान के प्रति यदि आपकी कुछ चिंताएं चल रही थी,तो वह समाप्त होंगी,क्योंकि संतान को कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती हैं। जो लोग विदेश जाकर बसना चाहते हैं,उन्हें अभी कुछ और इंतजार करना होगा। आपको किसी नए निवेश को योजना बनाकर करना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में पिछली की हुई गलती को स्वीकार करके माफी मांगनी होगी,नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों में ध्यान लगाएंगे,लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने कामों की ओर भी ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो उसमें आपको धन लेने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा करा सकता है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे,लेकिन परिवार में आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी कार्य में जोखिम उठाने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। मित्रों के द्वारा आज यदि आपको कोई स्कीम समझाई जाए, तो उसमें भी निवेश करने से बचे। माता पिता की आशीर्वाद से आज आप दूसरी नए कार्य को करेंगे उसमें आप सफलता अवश्य करेंगे। आपके शत्रु परेशान करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन को बातचीत से समाप्त करना बेहतर रहेगा। धार्मिक आयोजन में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से यदि आपको कुछ तनाव चल रहा था,तो वह भी समाप्त होगा। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं,जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो उसमें चुप रहना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।