Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 08 August 2021: पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में इन पांच राशि वालों का होगा मुनाफा, पढ़ें रविवार का राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा और आप आज अपना पूरा दिन परोपकार के कार्य में ही व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होने के कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है और वह आपको कुछ भला बुरा भी बोल सकते हैं, लेकिन आपको इसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान को आप सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में लगवा सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर तक आज आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसके कारण मन में हर्ष होगा और इसमें आप कुछ खर्चा भी कर सकते हैं। आज आप अपने मन की बात अपने पिताजी से कर अपने कुछ समस्याओं का हल निकालेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद अथवा उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी को बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न चित्त हो उठेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको किसी यात्रा पर जाने से बचना होगा क्योंकि इसमें आपके वाहन की खराबी की संभावना बनती दिख रही है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।
आज का दिन आपके परिवार में प्रेम व उत्साह का वातावरण लेकर आएगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। भाई व बहनों के साथ यदि आपके रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक धार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायं काल के समय यदि आप देवदर्शन के लिए जाते हैं, इससे आपको लाभ होगा। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है।