फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 November 2021: जानें शुक्रवार को किन-किन राशि के जातकों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में तरक्की

Fri, 05 Nov 2021 05:10 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 05:10 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal



ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपका कोई मित्र आपको कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकता है, जिसके कारण आप अपने धन को कहीं पर निवेश करने का मन बनाएंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय परोपकार के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। आज आपकी तरक्की देख कर आपसे ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्य के साथ व्यतीत करेंगे। आज घर परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो आप जिसे समाप्त करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपको कोई चपेट लग सकती हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,  जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और आपका मन प्रसन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज सायंकाल के समय आपको शीघ्र वाहनों से के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यर्थ व्यय करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो, वह आपके धन कोष को भी खाली कर सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपसे आपके घर परिवार में कोई सलाह मांगे, तो बहुत ही सोच विचार करे, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिसके कारण आपके धनकोष में वृद्धि होगी और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज आप अपने घर के सदस्यो की इच्छाओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed