फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 04 November 2021: जानें दिवाली पर मां लक्ष्मी किन-किन राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा

Thu, 04 Nov 2021 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 04 Nov 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास बनाने की कला को सिखना होगा। लोगों से आज अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपका कोई और रुका हुआ काम बनने की संभावना है। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी और ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा। आज के दिन आप  अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।



 
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको संतोष बनाए रखना होगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप किसी वृद्ध व्यक्ति की मदद से विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के समर्थन में आज इजाफा होगा, जिसका उन्हें अवश्य लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित या व्यापार के लिए किसी छोटी व लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको अपनी मूल्यवान वस्तु का ध्यान देना होगा, क्योंकि खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधानी से करें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको अक्समात अधिक मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप यदि किसी कार्य के लिए सलाह लेंगे, तो आप के लिए सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed